शादी के बाद IAS बनीं रीवा की समीक्षा, बैंक की नौकरी के साथ-साथ तैयारी, हासिल की 56वीं रैंक

शादी के बाद IAS बनीं रीवा की समीक्षा, बैंक की नौकरी के साथ-साथ तैयारी, हासिल की 56वीं रैंक


Last Updated:

UPSC Succes Story: मध्य प्रदेश के रीवा जिले की बेटी समीक्षा द्विवेदी ने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 56वीं हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे रीवा जिले का नाम रोशन कर दिया है. शादी के बाद अफसर बनने जा रहीं समीक्षा की कहानी बेहद अनोखी है. जानें…

Rewa News: UPSC 2025 के परिणाम घोषित होने के बाद तमाज शहरों में जश्न का माहौल है. इसी कड़ी में रीवा की बेटी समीक्षा द्विवेदी ने UPSC परीक्षा में 56वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. समीक्षा की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और रिश्तेदारों में खुशी की लहर है. समीक्षा की मौसी कविता पांडेय ने लोकल18 को बताया, समीक्षा की सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत और लगन को जाता है. समीक्षा ने दिन-रात एक कर 18 घंटे पढ़ाई की. उनकी बड़ी बहन सौम्य USA में रहकर गूगल में काम करती हैं. भाई संकल्प भी बड़ी कंपनी में कार्यरत हैं.

पिछले बार 8 अंकों से पिछड़ीं
समीक्षा द्विवेदी की शुरुआती पढ़ाई इंदौर से हुई है. इसके बाद उन्होंने चेन्नई के SRM इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी से बीटेक की डिग्री हासिल की. उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने आईआईटी कानपुर से MBA किया. समीक्षा पिछले 4-5 साल से यूपीएससी की तैयारी कर रही थीं. उन्होंने इससे पहले भी दो बार इंटरव्यू दिया था, लेकिन अंतिम सूची में जगह बनाने में सफल नहीं हो पाई थीं. पिछले साल वे मात्र 8 अंकों से पिछड़ गईं थीं. ये उनका पांचवा प्रयास था, जिसमें उन्हें सफलता हासिल हुई है.

शादीशुदा हैं समीक्षा
समीक्षा के पिता श्रीनिवास द्विवेदी मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भोपाल में क्षेत्रीय अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. उनकी मां हाउस वाइफ हैं. समीक्षा का पैतृक गांव रीवा मऊगंज जिले का डगदुआ है. समीक्षा की शादी हो चुकी है. उनके पति बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत हैं. समीक्षा द्विवेदी की यह सफलता उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

2021 में तैयारी शुरू की
समीक्षा ने बताया, 2021 में तैयारी शुरू की फर्स्ट अटेम्प्ट के अलावा हर अटेम्प्ट में प्री क्लियर हुआ. थर्ड अटेम्प्ट 2023 में किया था, जिसमें मेंस भी क्लियर हुआ था. मगर कुछ अंकों से चूक गई. बैंक में जॉब के साथ 2025 में दोबारा यूपीएससी की तैयारी शुरू की. इसी दरमियान शादी हुई. ससुराल वाले और पति दोनों का काफी साहयोग रहा. शादी के समय इंटरव्यू के दौरान सभी ने काफी स्पोर्ट किया. इस बार मेरा पांचवां अटेम्प्ट था.”

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link