सैंटनर बोले- वर्ल्डकप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे: कीवी कैप्टन ने कहा- भारत पर जीत का दबाव, टॉप ऑर्डर के विकेट अहम; फाइनल कल

सैंटनर बोले- वर्ल्डकप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे:  कीवी कैप्टन ने कहा- भारत पर जीत का दबाव, टॉप ऑर्डर के विकेट अहम; फाइनल कल


स्पोर्ट्स डेस्क9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सैंटनर कर रहे हैं।

टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने माना कि घरेलू मैदान पर खेलने की वजह से भारत पर खिताब जीतने का दबाव ज्यादा रहेगा।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को होने वाले फाइनल से पहले सैंटनर ने कहा कि मुकाबले में भारत के टॉप ऑर्डर के विकेट अहम होंगे। भारतीय टीम मजबूत है, लेकिन सही समय पर शुरुआती विकेट निकालना मैच का रुख बदल सकता है।

हम पूरी तैयारी के साथ उतरेंगे- सैंटनर

न्यूजीलैंड कप्तान ने कहा कि टीम फाइनल मुकाबले को लेकर उत्साहित है और खिलाड़ियों में अच्छा माहौल है। उनके मुताबिक वर्ल्ड कप फाइनल एक मैच का मुकाबला होता है, इसलिए टीम पूरी तैयारी के साथ उतरेगी।

सैंटनर ने बताया कि उन्होंने अभी पिच नहीं देखी है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि अहमदाबाद में रन ज्यादा बन सकते हैं। उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी तारीफ की। बुमराह इस टूर्नामेंट में अब तक 10 विकेट ले चुके हैं और उनकी यॉर्कर व बाउंसर किसी भी बल्लेबाज के लिए चुनौती हैं।

वर्ल्ड कप फाइनल का प्रेशर अलग होता है- सैंटनर

सैंटनर ने कहा कि न्यूजीलैंड की टीम पूरे टूर्नामेंट में कई बार मुश्किल हालात से गुजरी है और उन अनुभवों से टीम ने काफी सीखा है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ल्ड कप फाइनल द्विपक्षीय सीरीज से अलग होता है। उन्होंने साफ कहा कि अगर मौका मिला तो न्यूजीलैंड मेजबान टीम की उम्मीदों को तोड़ते हुए ट्रॉफी जीतने से पीछे नहीं हटेगा।

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले मिचेल सैंटनर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए।

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले मिचेल सैंटनर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए।

टॉप ऑर्डर का विकेट लेना जरूरी

भारत की आक्रामक बल्लेबाजी को लेकर सैंटनर ने कहा कि भारतीय टीम शुरुआत से ही तेजी से रन बनाती है और अंत तक उसी अंदाज में खेलती है। ऐसे में न्यूजीलैंड के लिए शुरुआती विकेट लेना बहुत जरूरी होगा।

उन्होंने कहा कि फाइनल का महत्व अपनी जगह है, लेकिन टीम का फोकस वही रहेगा जो हर मैच में होता है। उनके मुताबिक असली फर्क मैदान पर बेहतर तरीके से योजना को लागू करने से पड़ेगा।

मुकाबला हाई स्कोरिंग हो सकता है- सैंटनर

सैंटनर ने कहा कि मुकाबला हाई स्कोरिंग हो सकता है, इसलिए गेंदबाजों के लिए रन गति को नियंत्रित करना अहम होगा। अगर विपक्षी टीम को 250 के बजाय करीब 220 रन पर रोका जाए तो मैच जीतने की संभावना बढ़ जाती है।

वरुण शानदार बॉलर- सैंटनर

भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को लेकर सैंटनर ने कहा कि वह शानदार गेंदबाज हैं और पिच स्पिनरों के अनुकूल हुई तो असरदार साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार फ्लैट पिच पर गेंदबाजों को ज्यादा रन भी पड़ते हैं, लेकिन एक अच्छा मैच पूरे टूर्नामेंट की तस्वीर बदल सकता है।

उन्होंने अंत में कहा कि फाइनल में सबसे जरूरी चीज लगातार एक जैसी सोच के साथ खेलना और अपनी योजना पर टिके रहना है।

खबरें और भी हैं…



Source link