4000 जवान… एंटी-ड्रोन सिस्टम, छावनी में तब्दील हुआ नरेंद्र मोदी स्टेडियम

4000 जवान… एंटी-ड्रोन सिस्टम,  छावनी में तब्दील हुआ नरेंद्र मोदी स्टेडियम


होमखेलक्रिकेट

4000 जवान… एंटी-ड्रोन सिस्टम, छावनी में तब्दील हुआ नरेंद्र मोदी स्टेडियम

Last Updated:

tight security ind vs nz final Ahmedabad: भारत-न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप फाइनल के लिए अहमदाबाद पुलिस ने सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम किए हैं. पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक के अनुसार, 4,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी और तीन एंटी-ड्रोन प्रणालियों के साथ स्टेडियम की निगरानी की जाएगी. पहली बार भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ‘होल्डिंग एरिया’ बनाया गया है. कालाबाजारी और मैदान में घुसपैठ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

Zoom

अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम को छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

नई दिल्ली. अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम रविवार को एक ऐतिहासिक महामुकाबले का गवाह बनने जा रहा है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल को लेकर जहां दर्शकों में भारी उत्साह है, वहीं पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के ऐसे पुख्ता इंतजाम किए हैं कि परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा. मैच से एक दिन पहले शनिवार को अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने सुरक्षा व्यवस्था का पूरा खाका पेश किया.आइए जानते हैं कि इस हाई-वोल्टेज फाइनल के लिए पुलिस ने क्या खास तैयारी की है.

पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था के लिए 3,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी और करीब 1,000 होमगार्ड तैनात किए जाएंगे. स्टेडियम के अंदर और बाहर की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए पहली बार तीन ‘एंटी-ड्रोन’ प्रणाली का इस्तेमाल किया जाएगा. इससे आसमान से होने वाले किसी भी खतरे या अनाधिकृत ड्रोन गतिविधि को तुरंत विफल कर दिया जाएगा.

अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम को छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

भगदड़ रोकने का नया फॉर्मूला
अहमदाबाद पुलिस इस बार एक अनूठा प्रयोग कर रही है.गेट नंबर 1 और 2 के पास मुख्य सड़क की तरफ एक ‘होल्डिंग एरिया’ बनाया गया है. पुलिस कमिश्नर ने बताया कि हालांकि पहले कभी यहां भगदड़ जैसी घटना नहीं हुई है, लेकिन अतिरिक्त सावधानी के तौर पर पहली बार ऐसा इंतजाम किया जा रहा है. इसका मकसद गेट पर लगने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करना और दर्शकों का प्रवेश आसान बनाना है.

महिला सुरक्षा और टिकटों की कालाबाजारी पर वार
स्टेडियम में आने वाली महिला दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं. साथ ही, पुलिस कमिश्नर ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि टिकटों की कालाबाजारी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. अवैध रूप से टिकट बेचने वालों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे.

मैदान में घुसपैठियों की खैर नहीं
मैच के दौरान अक्सर कुछ उत्साहित फैंस मैदान के अंदर (प्लेइंग एरिया) घुस जाते हैं. इस बार इसे रोकने के लिए स्टेडियम के अंदर भी खास सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है. इसके अलावा, इंतजामों की देखरेख के लिए कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वेन्यू पर मौजूद रहेंगे.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link