अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत: छतरपुर में फुलकी बेचकर बाइक से घर लौट रहा था, – Chhatarpur (MP) News

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:  छतरपुर में फुलकी बेचकर बाइक से घर लौट रहा था, – Chhatarpur (MP) News




छतरपुर शहर में शनिवार रात एक सड़क हादसे में रामदीन साहू (36) की मौत हो गई। वह सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के हनुमान टोरिया के पीछे रहते थे। जानकारी के अनुसार, रामदीन साहू अपने रोज के काम के बाद बाइक से घर लौट रहे थे, तभी चौबे तिराहे के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद रामदीन साहू सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत छतरपुर जिला अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मृत घोषित कर दिया। पानीपूरी बेचकर चलाते था परिवार
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे और रो-रोकर हाल बुरा हो गया। रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। रामदीन साहू फुलकी का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे, उनकी अचानक मौत से परिवार में गहरा शोक छा गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी
पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज और गवाहों से जानकारी इकट्ठा कर वाहन और चालक की पहचान करने में जुटी हुई है।



Source link