बुरहानपुर में इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर उतावली नदी क्षेत्र स्थित एक प्लास्टिक की बोरियों के गोदाम में रविवार शाम करीब 7:30 बजे भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में उसने विकराल रूप ले लिया। बुझाने के लिए 10 से 12 फायटर पहुंची हैं। आसमान में धुएं का काला गुबार छा गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नगर निगम के फायर फाइटर और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। यह गोदाम इब्राहीम मौलाना नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है। यहां प्लास्टिक की बोरियों की बिछात तैयार करने का काम किया जाता है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल आग को फैलने से रोकना प्राथमिकता है। प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। यह गोदाम गणपति नाका थाना क्षेत्र में उतावली पंपिंग स्टेशन के पास स्थित है। पिछले 10 सालों से संचालित है। दो तस्वीरें देखिए… 10 फायर फायटर आ चुकीं
प्रत्यक्षदर्शी सत्तार खान ने बताया दूर से धुआं दिखा। गोदाम में बारदान थे। दो घंटे से आग बुझाने का काम चल रहा है। प्लास्टिक की बोरियां थी। 10 फायर फायटर आ चुका है। 50 लाख रूपए का तो गोदाम था। पता नहीं चला कि आग कैसे लगी। पहले कोशिश की तो बुझी। रिजवान साहब ने बताया मैं उतावली के पास रहता हूं। नमाज पढ़कर निकले तो देखा प्लास्टिक के बारदान के गोदाम में आग लगी। दस से बारह फायर फायटर आ गए हैं। अभी आग पर काबू पाना जारी है। गोदाम करोड़ों का है। शेड करीब 50 लाख रूपए का है। प्रकाश मोहरे ने बातया मेरा पास में ही खेत है जहां केली लगी है। मुझे सूचना मिली कि पड़ोस में आग लगी है। खाली प्लास्टिक की बोरियों में आग लगने की सूचना मिली। दो से ढाई घंटे में भी आग पर काबू पाया नहीं जा सका। प्रशासन से नुकसान की मांग करेंगे।
Source link