क्रिकेट के मैदान पर भयानक हादसा, गेंद लगते ही खिलाड़ी बेहोश, अस्पताल में भर्ती

क्रिकेट के मैदान पर भयानक हादसा, गेंद लगते ही खिलाड़ी बेहोश, अस्पताल में भर्ती


होमखेलक्रिकेट

क्रिकेट के मैदान पर भयानक हादसा, गेंद लगते ही खिलाड़ी बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Last Updated:

न्यूजीलैंड के दौरे पर गई जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के साथ दूसरे वनडे मैच में एक दर्दनाक हादसा हुआ. मुकाबले में जिम्बाब्वे की केलीस नधलोवु बुरी तरह से चोटिल गईं. चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर लेकर जाना पड़ा.

Zoom

जिम्बाब्वे की महिला खिलाड़ी हुईं चोटिल

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड दौरे पर गई जिम्बाब्वे महिला टीम की ओपनर बल्लेबाज केलीस नधलोवु एक खतरानाक बाउंसर से चोटिल हो गईं. ये घटना न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे के बीच रविवार को हुए दूसरे वनडे मैच में जिम्बाब्वे की है, जब केलीस नधलोवु गेंद लगने के बाद अचेत हो गईं.मैच के दौरान विरोधी गेंदबाज ब्री इलिंग की एक तेज बाउंसर गेंद सीधे उनके हेलमेट पर जा लगी. इसके तुरंत बाद उन्हें मैदान से अस्पताल ले जाया गया.

जब यह हादसा हुआ तब नधलोवु अपनी साथी खिलाड़ी मोडेस्टर मुपाचिक्वा के साथ 25 रनों की साझेदारी कर चुकी थीं. चोटिल होने के बाद केलिस को स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा. ऐसे में उनकी जगह टीम में तेंदई माकुशा को शामिल किया गया. जिम्बाब्वे की कोच केट इब्राहिम ने मैच के बाद बताया कि नधलोवु की हालत अब बेहतर है और वह बातचीत कर रही हैं.

चोट के कारण साथी खिलाड़ी भी सदमे में

कोच ने यह भी कहा कि इस हादसे से पूरी टीम को गहरा सदमा लगा था, इसलिए उन्होंने दूसरी ओपनर से बात की ताकि वह मानसिक रूप से खेल जारी रख सकें. जहां तक मैच की बात है, न्यूजीलैंड ने यह मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया. उनकी खिलाड़ी अमेलिया केर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट चटकाए. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है.

कौन हैं केलिस नधवोलु

20 साल की केलिस नधवोलु जिम्बाब्वे की एक अनुभवी ओपनर बल्लेबाज हैं. नधवोलु जिम्बाब्वे के लिए अब तक कुल 19 वनडे और 65 टी20 मैचों में मैदान पर उतरी हैं. वनडे क्रिकेट में उनके नाम 365 रन दर्ज है. इस फॉर्मेट में उन्होंने 3 अर्धशतक भी लगाए हैं. इसके अलावा टी20 फॉर्मेट की बात करें तो नधवोलु ने 98.14 की स्ट्राइक रेट से 1166 रन बनाए हैं. टी20 फॉर्मेट में उनके नाम कुल चार अर्धशतकीय पारी है. बल्लेबाजी के अलावा नधवोलु ने गेंदबाजी में भी अपना कमाल दिखाया है. बॉलिंग में उन्होंने वनडे में 19 और टी20 में 44 विकेट लिए हैं.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link