खरगोन जिले के भीकनगांव क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे जेतगढ़ हनुमान मंदिर के सामने आरक्षित जंगल में ट्रांसफार्मर के तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। तेज हवा से आग 200 वर्गमीटर क्षेत्र में फैल गई, जिस पर अग्निशमन दल ने 45 मिनट में काबू पा लिया और अब वन विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरक्षित वन क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मर के बिजली के तारों में फॉल्ट होने के कारण यह आग भड़की। तेज हवा और जमीन पर पड़े सूखे पत्तों के कारण आग तेजी से लगभग 200 वर्गमीटर क्षेत्र में फैल गई। लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड जंगल में आग और धुआं उठते देख आसपास मौजूद लोगों ने सतर्कता दिखाई। उन्होंने तुरंत वन विभाग और भीकनगांव नगर परिषद के अग्निशमन दल को घटना की सूचना दी। 45 मिनट में पाया काबू, किया गया पानी का छिड़काव सूचना मिलते ही अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लगभग 45 मिनट में आग पर काबू पा लिया। आग को जंगल में आगे फैलने से रोकने के लिए प्रभावित क्षेत्र में पानी का पर्याप्त छिड़काव भी किया गया। आग से जंगल क्षेत्र में हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, इस घटना में पलाश सहित पथरीले क्षेत्र में उगने वाले कई पेड़-पौधों को क्षति पहुंची है। वन विभाग कर रहा नुकसान का आकलन फिलहाल जंगल में आग पूरी तरह से बुझ चुकी है और स्थिति नियंत्रण में है। मौके पर मौजूद वन विभाग का अमला प्रभावित क्षेत्र का मुआयना कर नुकसान का विस्तृत आकलन कर रहा है।
Source link