गेंदबाजी के ब्रैडमैन हैं बुमराह, कीवियों का काल बनेगा ‘यॉर्कर किंग’

गेंदबाजी के ब्रैडमैन हैं बुमराह, कीवियों का काल बनेगा ‘यॉर्कर किंग’


होमखेलक्रिकेट

गेंदबाजी के ब्रैडमैन हैं बुमराह, कीवियों का काल बनेगा ‘यॉर्कर किंग’

Last Updated:

Jasprit Bumrah Don Bradman: भारतीय टीम के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर ने जसप्रीत बुमराह को ‘गेंदबाजी का डॉन ब्रैडमैन’ बताया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले बांगर ने कहा कि बुमराह का दिमाग और सटीक यॉर्कर उन्हें दुनिया का सबसे घातक गेंदबाज बनाते हैं. अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की तीसरी खिताबी जीत का दारोमदार एक बार फिर बुमराह के जादुई स्पेल पर टिका होगा.

Zoom

बांगर ने बुमराह की तुलना डॉन ब्रैडमैन से की.

नई दिल्ली. भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले भारतीय टीम के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर ने टीम इंडिया के सबसे बड़े हथियार जसप्रीत बुमराह को ‘गेंदबाजी का डॉन ब्रैडमैन’ करार दिया है. बांगर का मानना है कि बुमराह का खेल पर प्रभाव वैसा ही है जैसा महान सर डॉन ब्रैडमैन का बल्लेबाजी में था. यॉर्कर किंग के नाम से फेमस बुमराह के लिए यह टी20 वर्ल्ड कप शानदार रहा है.वह इस विश्व कप में किफायती गेंदबाजी कर रहे हैं. उनकी धारदार गेंदबाजी और सटीक यॉर्कर की चौतरफा चर्चा हो रही है.

जियोस्टार के शो ‘फॉलो द ब्लूज’ पर बात करते हुए संजय बांगर (Sanjay Bangar) ने जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं है कि जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी के डॉन ब्रैडमैन हैं. वे जिस तरह का प्रभाव छोड़ते हैं, उसका मुकाबला दुनिया का कोई दूसरा गेंदबाज नहीं कर सकता. सिर्फ टी20 ही नहीं, बल्कि खेल के हर फॉर्मेट में वे बिना फेल हुए नतीजे देते हैं.’ बांगर ने बुमराह के नियंत्रण और बल्लेबाजों को चकमा देने की उनकी अद्भुत क्षमता को ‘अविश्वसनीय’ बताया.

बांगर ने बुमराह की तुलना डॉन ब्रैडमैन से की.

बांगर बोले- दिमाग से खेलते हैं बुमराह
संजय बांगर के अनुसार, ‘बुमराह की असली ताकत केवल उनकी रफ्तार या सटीक यॉर्कर नहीं है, बल्कि उनका शातिर दिमाग है. उन्होंने कहा, ‘बुमराह जानते हैं कि बल्लेबाज को कैसे मात देनी है. अगर वे छह गेंदें फेंकते हैं, तो उनमें से चार बिल्कुल सटीक यॉर्कर होती हैं, जो फुल-टॉस में नहीं बदलतीं. यह कड़ी मेहनत का नतीजा है. लेकिन जिस तरह से वे अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हैं, धीमी गेंदों और स्विंग से बल्लेबाजों को छकाते हैं, वह उन्हें दुनिया का सबसे खतरनाक गेंदबाज बनाता है.’

सेमीफाइनल में दिखाया दम, अब फाइनल की बारी
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत की सात रनों की रोमांचक जीत में बुमराह की भूमिका सबसे अहम थी. जब इंग्लैंड की टीम 254 रनों का पीछा करते हुए मजबूत स्थिति में थी, तब बुमराह ने अपने आखिरी दो ओवरों में केवल 14 रन दिए और मैच का पासा पलट दिया. यह उनकी कातिलाना गेंदबाजी ही थी जिसने भारत को फाइनल का टिकट दिलाया.

2024 की यादें और 2026 का लक्ष्य
पूरे देश को उम्मीद है कि बुमराह 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल वाला करिश्मा फिर से दोहराएंगे, जहां उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम पांच ओवरों में 30 रन का बचाव करते हुए भारत को चैंपियन बनाया था. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ बुमराह का प्रदर्शन यह तय करेगा कि भारत अपनी तीसरी विश्व कप ट्रॉफी उठाता है या नहीं. यदि बुमराह अपने रंग में रहे, तो कीवी बल्लेबाजों के लिए मैदान पर टिकना नामुमकिन होगा.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link