ग्वालियर में RTI एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी पर FIR: गनमैन बोला- पटरी पर कपड़े उतारकर खड़ा हो गया; जातिगत गालियां दीं – Gwalior News

ग्वालियर में RTI एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी पर FIR:  गनमैन बोला- पटरी पर कपड़े उतारकर खड़ा हो गया; जातिगत गालियां दीं – Gwalior News




ग्वालियर में व्यापमं कांड के व्हिसिल ब्लोअर और आरटीआई एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी के खिलाफ झांसी रोड थाना में मामला दर्ज किया है। यह FIR आशीष के सुरक्षा में तैनात गनमैन अरविंद अहिरवार की शिकायत पर हुई है। गनमैन का आरोप है कि 5 मार्च को आशीष गुस्से में घर से पैदल-पैदल निकला और रेल की पटरियों की तरफ जाने लगा। सुरक्षा की दृष्टि से गनमैन भी पीछे गया तो आरटीआई एक्टिविस्ट ने जातिगत गालियां देकर धमकाया। इसके बाद आशीष ने अपने सारे कपड़े उतार दिए और ट्रेन आते देखी तो ट्रैक पर खड़ा हो गया। जवान ने किसी तरह उसे हटाकर कस कर पकड़े रखा। इस दौरान आशीष खुद को रेलवे लाइन पर पड़ी गिट्‌टी से घायल करता रहा और गालियां देता रहा। बाद में एफआरवी की मदद से उसे जेएएच पहुंचाया गया। इसके बाद गनमैन की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। झांसी रोड थाने में आरक्षक ने की शिकायत 29वीं वाहिनी विसबल दतिया की ए कंपनी कैंप कटनी में पदस्थ आरक्षक अरविंद अहिरवार पुलिस मुख्यालय के आदेश के अनुसार फिलहाल आरटीआई एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी नाका चन्द्रवदनी की सुरक्षा में तैनात हैं। वह फरवरी 2026 से सुरक्षा में तैनात हैं। आरक्षक अरविंद साल 2022 में भी अशीष चतुर्वेदी की सुरक्षा में तैनात रह चुका है। झांसी रोड थाना पहुंचकर आरक्षक अरविंद ने शिकायत की है। 4 मार्च 2026 की दोपहर 12 बजे की बात है। आरटीआई एक्टिविस्ट आशीष एक बोनसाई नर्सरी देखने गए थे। जब वह अंदर जाने लगे तो गनमैन ने सुरक्षा की दृष्टि से अंदर जाना चाहा तो पुलिस का गुंडा कहते हुए आशीष ने उसे रोक दिया। इसके बाद धक्का मारा व शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए कार्य करने से रोका। जिसकी सूचना तत्काल गनमैन ने पुलिस कंट्रोल रूम ग्वालियर को दी। मौके पर झांसी रोड व कंपू की पुलिस पहुंची और मामला वहीं शांत कराया। आत्महत्या के लिए पटरी पर दौड़ा आशीष बचाया तो गालियां दीं घटना के अगले दिन 5 मार्च की शाम 7.30 बजे आरटीआई एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी अपने घर से गुस्से में पैदल-पैदल निकला और रेल की पटरियों की ओर जाने लगा। जब गनमैन उसके पीछे-पीछे गया तो पहले आशीष ने गालियां देते हुए धमकाया। फिर रेलवे लाइन के पास पहुंचकर अपने सारे कपड़े उतारकर रेलवे लाइन पर खड़ा हो गया। ट्रेन आने वाली थी इसलिए गनमैन ने उसे बचाया और अपने हाथों की पकड़े में कसकर पकड़े रहा। इस दौरान आशीष उसे गालियां देता रहा। इसकी सूचना गनमैन ने पुलिस को दी। जिस पर झांसी रोड थाना पुलिस पहुंची। पुलिस के सामने आशीष ने रेलवे लाइन पर पड़ी रहने वाली गिट्‌टी अपने ही सिर में मारकर खुद को घायल किया। इसकी गनमैन ने रिकॉर्डिंग भी की थी। अस्पताल में भी किया हंगामा गनमैन का आरोप है कि उसे जातिगत गालियां देने के बाद आरटीआई एक्टविस्ट आशीष चतुर्वेदी को जब अस्पताल ले जाया गया तो वह खुलेआम ग्वालियर एसएसपी को गालियां देते हुए नजर आए। जिसके बाद गनमैन ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। टीआई झांसी रोड शक्ति सिंह यादव ने बताया आशीष चतुर्वेदी के गनमैन ने शिकायत की थी। जिसके बाद आशीष पर जातिगत गालियां देने, अभद्रता करने व शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।



Source link