ग्वालियर। ग्वालियर के छत्री मैदान में लोक जन आस्था ग्रुप ने माधवराव सिंधिया की 81वीं जयंती के उपलक्ष में सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की है, जिसमें 11 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। रमेश अग्रवाल, मोहित जाट और मुरारी लाल मित्तल ने बताया कि चयन क्षेत्रीय पार्षदों के सहयोग से आर्थिक रूप से कमजोर कन्याओं के लिए किया गया। 10 मार्च को दोपहर 1 बजे हल्दी-मेहंदी और महिला संगीत होगा, जबकि 11 मार्च को दोपहर 2 बजे पाणिग्रहण संस्कार और भोजन प्रसादी रखी गई है।
Source link