जबलपुर में क्राइस्टचर्च स्कूल के निलंबित प्राचार्य का हंगामा: महिला दिवस के कार्यक्रम में गाली-गलौज करने का आरोप, माइक छीना – Jabalpur News

जबलपुर में क्राइस्टचर्च स्कूल के निलंबित प्राचार्य का हंगामा:  महिला दिवस के कार्यक्रम में गाली-गलौज करने का आरोप, माइक छीना – Jabalpur News


जबलपुर के सबसे बड़े चर्च में आज दोपहर उस समय गहमा-गहमी का माहौल बन गया, जब क्राइस्टचर्च गर्ल स्कूल से निलंबित हुए प्राचार्य ने वहां पहुंचकर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि प्राचार्य ने वहां पर मौजूद महिलाओं के साथ अपशब्द कहे। इतना ही नहीं कार्यक्रम के द

.

शिकायत लेकर महिलाएं थाने पहुंचीं।

महिलाओं का होना था सम्मान नागरथ चौक स्थित क्राइस्टचर्च गर्ल्स स्कूल में बने बड़े चर्च में रविवारीय आराधना के बाद बड़ी संख्या में मौजूद महिला दिवस के मौके पर कुछ महिलाओं का सम्मान कर रही थी। उसी दौरान कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न करने के लिए निलंबित प्राचार्या लेडली मैथ्यूज वहां पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने जब उन्हें रोकते हुए बाहर करने की कोशिश की तो उनके साथ भी गाली-गलौज की गई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि चर्च में प्रार्थना के समय मैश्यूज ने माइक छीन लिया और गंदी-गंदी गालियां देने लगे। काफी देर तक उन्हें समझाया, पर जब वह नहीं माने तो कार्यक्रम को बीच में छोड़कर महिलाएं ओमती थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई।

थाने में पुलिस ने शिकायती आवेदन लिया है।

थाने में पुलिस ने शिकायती आवेदन लिया है।

बदले की भावना के लिए किया घटना के समय चर्च में मौजूद नितिन दास ने बताया कि लेडली मैथ्यूज पहले क्राइस्टचर्च गर्ल स्कूल में प्राचार्य के पद पर पदस्थ थे। कुछ माह पहले उनके खिलाफ शिकायत मिली, जिसके बाद कमेटी ने उन्हें निलंबित कर दिया। उसी का बदला लेने के लिए वो चर्च पहुंचे और विवाद करने लगे। नितिन ने बताया कि चर्च के सदस्य रविवाररिय आराधना करने के बाद महिलाओं का सम्मान कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें बड़ी संख्या में शहर के प्रतिष्ठित महिलाएं पहुंच रही थी। उसी समय लेडली मैश्यूज ने आकर कार्यक्रम को प्रभावित किया। चर्च के पवित्र स्थान पर चढ़कर उन्होंने काफी देर तक हंगामा किया। आरोप है कि पूजा की पद्धति पर विध्न डाला गया।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने जांच शुरू की ओमती थाना प्रभारी राजपाल सिंह बघेल का कहना है कि रविवार दोपहर को क्राइस्टचर्च से कुछ महिला-पुरुष आए थे, जिन्होंने स्कूल से निलंबित हुए प्राचार्य पर अभ्रदता और गाली-गालौज करने का आरोप लगाया है। जांच की जा रही है। लेडली मैथ्यूज का अभी पता नहीं चल पा रहा है, उन्हें भी थाने लाकर पूछताछ की जाएगी।



Source link