जो कोई भारतीय बैटर नहीं कर पाया… वो संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप कर दिखाया

जो कोई भारतीय बैटर नहीं कर पाया… वो संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप कर दिखाया


होमखेलक्रिकेट

जो कोई भारतीय बैटर नहीं कर पाया… वो संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप कर दिखाया

Last Updated:

sanju samson ovrtooks virat kohli: संजू सैमसन ने इतिहास रचते हुए विराट कोहली का 12 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ फाइनल में 50 रनों की पारी के साथ ही संजू एक टी20 वर्ल्ड कप संस्करण में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन (321) बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने महज 5 पारियों में कोहली के 319 रनों के आंकड़े को पार कर यह उपलब्धि हासिल की. साथ ही, धोनी के बाद टी20 इंटरनेशनल में 1000 रन पूरे करने वाले वह दूसरे भारतीय विकेटकीपर बने. संजू की इस अविश्वसनीय फॉर्म ने भारत को तीसरे विश्व खिताब के बेहद करीब पहुंचा दिया.

Zoom

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में बनाया महारिकॉर्ड.

नई दिल्ली. संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जो अब तक केवल ‘किंग’ कोहली के नाम था. संजू अब भारत की ओर से किसी एक टी20 वर्ल्ड कप संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल पारी के दौरान संजू ने जैसे ही अपनी लय पकड़ी, उन्होंने विराट कोहली के 2014 वर्ल्ड कप के रिकॉर्ड (319 रन) को पीछे छोड़ दिया. हैरान करने वाली बात यह है कि जहां विराट ने 319 रन बनाने के लिए 6 पारियां ली थीं, वहीं संजू ने महज 5 पारियों में 321 रन कूटकर यह उपलब्धि अपने नाम की. इस लिस्ट में अब तीसरे नंबर पर ईशान किशन (317 रन, 9 पारियां) खिसक गए हैं.

संजू सैमसन (Sanju Samson) की यह ‘अविश्वसनीय’ फॉर्म भारत के लिए तीसरे विश्व खिताब की सबसे बड़ी उम्मीद बन गई है. जिस स्ट्राइक रेट और निरंतरता से केरल के इस बल्लेबाज ने रन बरसाए हैं, उसने साबित कर दिया है कि भारतीय क्रिकेट का नया ‘रन-मशीन’ अब मैदान पर आ चुका है.

भारत ने संजू सैमसन (89 रन), अभिषेक शर्मा (52 रन) और ईशान किशन (54 रन) के अर्धशतकों से फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट पर 255 रन बनाए. सैमसन ने अभिषेक के साथ पहले विकेट के लिए 98 रन की और दूसरे विकेट के लिए किशन के साथ 105 रन की भागीदारी निभाई. सैमसन ने 46 गेंद की पारी में पांच चौके और आठ छक्के जड़े.

अभिषेक ने 18 गेंद में अर्धशतक जड़ा जो टी20 विश्व कप नॉकआउट मैच का और इस चरण का सबसे तेज अर्धशतक भी है. उन्होंने 21 गेंद की पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए लेकिन रचिन रविंद्र की गेंद में विकेटकीपर को कैच देकर आउट हो गए. इस तरह भारत ने अपना पहला विकेट 98 रन पर गंवाया.

ईशान किशन ने 25 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और चार छक्के जमाए. अंत में शिवम दुबे ने आठ गेंद में तीन चौके और दो छक्के से नाबाद 26 रन का योगदान दिया.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link