टीकमगढ़ में महिला दिवस पर प्रसूताओं को बांटा पोषण आहार: मैटरनिटी वार्ड में कलेक्टर-जनप्रतिनिधियों ने किया संवाद; नजरबाग में महिला रंगपंचमी महोत्सव – Tikamgarh News

टीकमगढ़ में महिला दिवस पर प्रसूताओं को बांटा पोषण आहार:  मैटरनिटी वार्ड में कलेक्टर-जनप्रतिनिधियों ने किया संवाद; नजरबाग में महिला रंगपंचमी महोत्सव – Tikamgarh News




टीकमगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को जिले में नारी सशक्तिकरण और स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला अस्पताल के मैटरनिटी वार्ड में कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन में विशेष शिविर लगा। इस दौरान वार्ड में भर्ती प्रसूता माताओं को ड्राई फ्रूट्स और फल वितरित किए गए, साथ ही नवजात शिशुओं के लिए ‘बेबी केयर किट’ प्रदान की गई। इस पहल का उद्देश्य माताओं को प्रसव के बाद उचित पोषण और शिशुओं की सही देखभाल के प्रति जागरूक करना था। जनप्रतिनिधियों ने जाना स्वास्थ्य का हाल जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता राहुल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत और संध्या सोनी सहित अन्य महिला जनप्रतिनिधियों ने वार्ड का भ्रमण कर महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने शिशुओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली और माताओं को स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्वस्थ माता और शिशु ही सशक्त समाज की आधारशिला हैं। नजरबाग में रंगपंचमी का उल्लास महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नजरबाग स्थित महिला पार्क में ‘महिला रंगपंचमी महोत्सव’ का आयोजन भी किया गया। यहाँ बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने एकत्रित होकर पारंपरिक तरीके से रंगों का पर्व मनाया। सशक्तिकरण का संदेश दिया कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी ऊदल सिंह ठाकुर और उपस्थित अतिथियों ने समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का आत्मनिर्भर और शिक्षित होना परिवार व राष्ट्र की प्रगति के लिए अनिवार्य है। इस दौरान आपसी सौहार्द और सहयोग के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया गया। देखें तस्वीरें…



Source link