टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत, मुजफ्फरपुर में जारी है धड़ाधड़ आतिशबाजी

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत, मुजफ्फरपुर में जारी है धड़ाधड़ आतिशबाजी


होमखेलक्रिकेट

T20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत, मुजफ्फरपुर में हुई जमकर आतिशबाजी

Last Updated:

भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश के साथ-साथ मुजफ्फरपुर में भी जश्न का माहौल देखने को मिला. मुजफ्फरपुर जिले के सरैयागंज टावर पर क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों ने आतिशबाजी कर तथा एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया. खेल प्रेमी प्रशांत गौतम ने कहा कि भारत ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन यह जीत….

मुजफ्फरपुर: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप (ICC Men’s T20 World Cup) के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर एक बार फिर विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए निर्धारित 20 ओवर में 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया.

भारत की ओर से बल्लेबाजी की शुरुआत शानदार रही. सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई. इन तीनों बल्लेबाजों ने शुरुआती ओवरों में ही रन गति को तेज कर दिया, जिससे न्यूजीलैंड की गेंदबाजी पर दबाव बन गया. इसके बाद अंतिम ओवरों में शिवम दुबे ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. उनकी तेज पारी की बदौलत भारत ने 255 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया और न्यूजीलैंड के सामने 256 रनों का लक्ष्य रखा.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी. भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक गेंदबाजी की और पावरप्ले में ही विपक्षी टीम पर दबाव बना दिया. लगातार विकेट गिरने के कारण न्यूजीलैंड की टीम संभल नहीं पाई और पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑल आउट हो गई. इस तरह भारत ने 96 रनों की बड़ी जीत दर्ज करते हुए तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया.

भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश के साथ-साथ मुजफ्फरपुर में भी जश्न का माहौल देखने को मिला. मुजफ्फरपुर जिले के सरैयागंज टावर पर क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों ने आतिशबाजी कर तथा एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया. खेल प्रेमी प्रशांत गौतम ने कहा कि भारत ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन यह जीत हासिल कर देश की मातृ शक्ति को सम्मान दिया है. उन्होंने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों ने फाइनल में बड़ा स्कोर बनाकर न्यूजीलैंड पर दबाव बना दिया था, जिसके कारण विपक्षी टीम मैच में वापसी नहीं कर सकी.

संजय रजक ने कहा कि भारत का तीसरी बार विश्व चैंपियन बनना देश के लिए गर्व की बात है. सिद्धार्थ राज ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह नया भारत है, जिसने खेल के क्षेत्र में भी अपनी ताकत दुनिया को दिखा दी है. भारत की इस जीत ने देश का नाम पूरी दुनिया में ऊंचा कर दिया है और भारतीय क्रिकेट की नई पहचान भी स्थापित की है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें



Source link