दतिया शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को कई जगहों पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली लाइनों और सबस्टेशन पर रखरखाव कार्य के कारण कई इलाकों 4 से 5 घंटे बिजली आपूर्ती ठप रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार, 33 केवी उदगुवां सबस्टेशन से जुड़े 11 केवी फीडरों पर रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके चलते उदगुवां, मादीना, बड़ौनी, लमकना, बड़गायं, लहरा, कमरारी, सिंधवारी, चिरुला, कामद, गोराघाट, केशर-पतारा, घुघसी और बीकर समेत आसपास के कई इलाकों में अलग-अलग समय के लिए बिजली बंद रहेगी। कई इलाकों में सुबह 6 से बिजली आपूर्ती ठप रहेगी
अधिकांश क्षेत्रों में बिजली सुबह 6 बजे से 10 बजे तक बंद रहेगी, जबकि कुछ क्षेत्रों में सुबह 5 बजे से ही बिजली कट जाएगी। बीकर अबादी-2 फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 6 बजे से सुबह 11 बजे तक बिजली नहीं होगी। बिजली विभाग ने बताया कि रखरखाव कार्य के दौरान समय आवश्यकतानुसार बदल सकता है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के अनुसार अपने जरूरी काम पहले से निपटा लें, ताकि असुविधा कम हो।
Source link