धार जिले में वर्ष 2026-27 के लिए शराब दुकानों की नीलामी का काम जारी है। रविवार को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के मार्गदर्शन में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बोली प्रक्रिया पूरी की गई। इस पहले चरण के तृतीय बैच में कुल 7 समूहों की दुकानों के लिए लगभग 189.59 करोड़ रुपए की शुरुआती कीमत तय की गई थी। इनमें से 4 समूहों के लिए कुल 136.99 करोड़ रुपए के आरंभिक मूल्य के मुकाबले 164.52 करोड़ रुपए के बोली प्रस्ताव आए। बगदून समूह की दुकानों के लिए 76.76 करोड़ रुपए की बोली मिली, जो तय मूल्य से करीब 12 प्रतिशत ज्यादा है। बाग समूह की दुकानों के लिए 41.03 करोड़ रुपए की बोली मिली, जो शुरुआती कीमत से 72 प्रतिशत अधिक है। धार क्रमांक-01 और उमरबन समूह की दुकानों पर भी बोली ज्यादा आई। कुल 39 दुकानों का सौदा पूरा
इस तरह पहले चरण में कुल 39 दुकानों का सौदा पूरा हो गया। इनकी शुरूआती कीमत कुल 296.44 करोड़ रुपए थी, जबकि प्रस्तावित बोली कुल 369.34 करोड़ रुपए रही। यह पिछले साल के 247.03 करोड़ रुपए की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत ज्यादा है। दूसरे चरण की तैयारी
अब बचे 49 दुकानों के 12 समूह की नीलामी 10 मार्च 2026 को होगी। इनकी शुरूआती कीमत लगभग 273.80 करोड़ रुपए तय की गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन बोली के माध्यम से पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखकर की जा रही है।
Source link