नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रनों का जलजला…भारत ने T20 WC फाइनल में इतिहास

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रनों का जलजला…भारत ने T20 WC फाइनल में इतिहास


होमखेलक्रिकेट

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रनों का जलजला…भारत ने T20 WC फाइनल में इतिहास

Last Updated:

team india scripts history: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 255/5 का रिकॉर्ड स्कोर बनाया. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की तूफानी पारियों ने कीवियों को बैकफुट पर धकेल दिया. भारत की ओर से बनाया गया एवरेस्ट जैसा स्कोर टी20 वर्ल्डकप फाइनल का अब तक सबसे बड़ा स्कोर है.

Zoom

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का बनाया सबसे बड़ा स्कोर.

नई दिल्ली. अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम, जो कभी 2023 वनडे वर्ल्ड कप की हार के आंसुओं का गवाह था, रविवार की रात उसी मैदान पर भारतीय शेरों ने इतिहास के पन्नों को सुनहरे अक्षरों से फिर से लिख दिया. टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा ‘कत्लेआम’ मचाया कि रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई. भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 255/5 का स्कोर खड़ा किया, जो टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है.

अक्सर वर्ल्ड कप फाइनल में टीमें दबाव में धीमा खेलती हैं, लेकिन टीम इंडिया ने आज अलग ही स्क्रिप्ट लिखी थी. पारी की शुरुआत से ही ‘चेट्टा’ संजू सैमसन और युवा सनसनी अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने कीवी गेंदबाजों को रिमांड पर लिया. संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रनों की जादुई पारी खेलकर कीवियों की रणनीति को तहस-नहस कर दिया. वहीं, अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 21 गेंदों में 52 रन कूटकर अहमदाबाद में आतिशबाजी शुरू कर दी.

टीम स्कोर बनाम मैदान तारीख
भारत 255/5 बनाम न्यूज़ीलैंड अहमदाबाद 8 मार्च 2026
भारत 176/7 बनाम दक्षिण अफ्रीका ब्रिजटाउन 29 जून 2024
ऑस्ट्रेलिया 173/2 बनाम न्यूज़ीलैंड दुबई 14 नवंबर 2021
न्यूज़ीलैंड 172/4 बनाम ऑस्ट्रेलिया दुबई 14 नवंबर 2021
दक्षिण अफ्रीका 169/8 बनाम भारत ब्रिजटाउन 29 जून 2024
वेस्टइंडीज 161/6 बनाम इंग्लैंड ईडन गार्डन्स 3 अप्रैल 2016
भारत 157/5 बनाम पाकिस्तान जोहान्सबर्ग 24 सितंबर 2007
इंग्लैंड 155/9 बनाम वेस्टइंडीज ईडन गार्डन्स 3 अप्रैल 2016
पाकिस्तान 152 बनाम भारत जोहान्सबर्ग 24 सितंबर 2007

ईशान किशन और दुबे का ‘डबल धमाका’
अभिषेक के आउट होने के बाद भी कीवियों को राहत नहीं मिली. ईशान किशन ने 24 गेंदों में 54 रनों की तूफानी पारी खेलकर रन गति को कम नहीं होने दिया.आलम यह था कि 15 ओवर में ही भारत 203/1 के स्कोर के साथ पिछला हर रिकॉर्ड तोड़ चुका था. अंत में शिवम दुबे के कुछ कड़क प्रहारों ने भारत को 255 के ‘अजेय’ स्कोर तक पहुंचा दिया.

इतिहास के पन्नों में भारत का दबदबा
भारत अब टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की एकमात्र ऐसी टीम बन गई है जिसने फाइनल में तीन बार 150+ का स्कोर बनाया है (2007, 2024 और अब 2026). 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाए गए 176 रनों के रिकॉर्ड को भारत ने आज खेल खत्म होने से बहुत पहले ही पीछे छोड़ दिया था. अहमदाबाद के फैंस के लिए यह सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि उन यादों को मिटाने का मौका था जिसने उन्हें सालों तक सताया था.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link