न्यूजीलैंड के लिए लकी रहा है भारत, ICC के दो टाइटल दोनों इंडिया के खिलाफ

न्यूजीलैंड के लिए लकी रहा है भारत, ICC के दो टाइटल दोनों इंडिया के खिलाफ


होमखेलक्रिकेट

न्यूजीलैंड के लिए लकी रहा है भारत, ICC के दो टाइटल दोनों इंडिया के खिलाफ

Last Updated:

भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास में चौथी बार किसी आईसीसी टाइटल के लिए फाइनल में भिड़ेंगे. खास बात ये है कि अब तक न्यूजीलैंड दो ही आईसीसी खिताब जीता है और दोनों में सामने भारतीय टीम ही थी.

Zoom

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज चौथा फाइनल खेला जाएगा.

न्यूजीलैंड के लिए भारत हमेशा लकी रहा है. क्रिकेट के इतिहास में अब तक कीवियों के पास दो ही आईसीसी टाइटल हैं, जो उन्होंने भारत के खिलाफ ही जीते हैं. खास बात ये है कि दोनों टीमें अब तक आईसीसी के किसी भी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में 3 बार आमने सामने आ चुकी हैं, जिनमें एक बार भारत ने जीत हासिल की है. अहमदाबाद में आज फिर दोनों टीमों के बीच एक अहम मुकाबला है, जिसमें न्यूजीलैंड की नजर पहली बार टी-20 में विश्व विजेता बनने पर है, तो भारत की पूरी कोशिश खिताब बचाने पर है.

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 का फाइनल खेला जाएगा. पिछले 26 साल में दोनों देश ICC के मंच पर 3 बार फाइनल में आमने-सामने आ चुके हैं, जिनमें से 2 बार भारत को मायूसी का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा दोनों टीमों के बीच दो सेमीफाइनल मुकाबले भी हुए हैं, जिनमें एक बार न्यूजीलैंड और एक बार भारत जीता है.

15 अक्टूबर 2000 को नैरोबी के जिमखाना क्लब मैदान पर पहली बार भारत और न्यूजीलैंड एक ICC फाइनल में आमने-सामने आए थे. इस मैच में भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने धमाकेदार 117 रन बनाए और सचिन तेंदुलकर ने 69 रन जोड़े, जिससे भारत ने 264/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया. हालांकि न्यूजीलैंड के क्रिस केयर्न्स ने 113 गेंदों पर नाबाद 102 रन की तूफानी पारी खेली और कीवी टीम ने 2 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया. यह न्यूजीलैंड का पहला ICC खिताब था.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप फाइनल

जून 2021 में साउथेम्प्टन के एजेस बाउल में खेले गए पहले ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में एक बार फिर भारत को न्यूजीलैंड के सामने निराशा मिली. बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में भारत पहली पारी में 217 और दूसरी में 170 रन पर सिमट गया. न्यूजीलैंड के काइल जेमीसन ने 7 विकेट लेकर भारत की कमर तोड़ दी. न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और पहले WTC चैंपियन बने.

मार्च 2025 में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत ने अपना 25 साल का इंतजार खत्म् किया. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251/7 का स्कोर बनाया, जिसमें डैरिल मिचेल (63) और माइकल ब्रेसवेल (53*) प्रमुख रहे. जवाब में कप्तान रोहित शर्मा ने 76 रनों की जुझारू पारी खेली और श्रेयस अय्यर के 48 रनों के साथ भारत ने 4 विकेट से जीत हासिल की.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link