भारत vs न्यूजीलैंड: फाइनल से पहले 10 साल के बच्चे ने बताई टीम इंडिया की कमजोरी, हार्दिक पा

भारत vs न्यूजीलैंड: फाइनल से पहले 10 साल के बच्चे ने बताई टीम इंडिया की कमजोरी, हार्दिक पा


Last Updated:

India vs New Zealand Finals: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच टी 20 वर्ल्डकप का महायुद्ध शुरू होने से पहले राजधानी भोपाल में युवा क्रिकेटरों ने टीम इंडिया की एक बड़ी कमजोरी बता दी है और कहा दिया है कि, अगर फाइनल में भी ये गलती हुई तो ट्रॉफी से हाथ गवां सकते हैं. अब बच्चों ने भारत के 15वें आईसीसी फाइनल को लेकर क्या भविष्यवाणी की है, सुनिए. 

India vs New Zealand T20 World Cup Finals: क्रिकेट जगत में भारत टी 20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने के साथ ही अपना 15वां फाइनल खेलेगा. जिसके बाद भारत दुनिया की सबसे सफल टीमों में टॉप पर है. इसी बीच आईसीसी टी 20 वर्ल्डकप फाइनल को लेकर राजधानी भोपाल के युवा क्रिकेटर ने भारत को उसकी सबसे बड़ी कमजोरी बताई है. इसके साथ ही एक बड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि, अगर ये गलती नहीं सुधारी तो फाइनल में ट्रॉफी से भी हाथ धोना पड़ सकता है. बच्चों की भविष्यवाणी में किस टीम को मिल रही है जीत और कौन सा खिलाड़ी जड़ेगा सेंचुरी, देखिए रिपोर्ट…

टीम इंडिया की ये है सबसे बड़ी कमजोरी
आईसीसी के टी20 वर्ल्डकप फाइनल को लेकर बात करते हुए राजधानी भोपाल के यंग क्रिकेटर प्रतीक कहते हैं कि, कमजोरी तो अभी हमारी फील्डिंग है. इस वर्ल्डकप में यह डिपार्टमेंट सबसे खराब रहा है. वो कहते हैं कि, अभी तक भारत इस पूरे टूर्नामेंट में 13 कैच छोड़ चुका है. भारत को फाइनल में अच्छा करना होगा वर्ना फाइनल जैसे बड़े मुकाबलों में भारत को हार मिल सकती है.

कैच ही मैच जिताते हैं, बच्चे ने कहा- बस ये गलती मत करना टीम
भारत और न्यूज़ीलैंड के फाइनल महायुद्ध को लेकर बात करते हुए राजधानी भोपाल में क्रिकेटर प्रतीक कहते हैं कि, अगर भारत फाइनल में अच्छी फिल्डिंग नहीं करता है तो उसको बहुत नुकसान होने वाला है और भारत के हाथ से ट्रॉफी भी निकल जाएगी. वो कहते हैं कि, Catches Win Matches यानी कैच ही मैच जीताते हैं. अगर टीम इंडिया ने इसमें गलती कर दी तो बड़ा नुकसान हो सकता है.

बच्चे की फाइनल भविष्यवाणी
राजधानी भोपाल में भारत और न्यूज़ीलैंड के टी 20 वर्ल्डकप के फाइनल मुकाबले को लेकर राजधानी भोपाल के बच्चे ने बड़ी भविष्यवाणी की है. भोपाल में क्रिकेट एकेडमी जानें वाले 10 साल के प्रथमेश पुरोहित कहते हैं कि, वो ऑल राउंडर हैं और उनको हार्दिक पांड्या पसंद हैं. आईसीसी टी 20 वर्ल्डकप को लेकर वो कहते हैं कि, इस मैच में भारत जीतेगा और हार्दिक पांड्या 100 रन बनाएगा.

भारत मारेगा बाजी
इंडिया वर्सेस न्यूज़ीलैंड के महामुकाबले को लेकर बात करते हुए भोपाल में बच्चों ने कहा कि, फाइनल भारत जीतेगा बस हार्दिक और अभिषेक शर्मा से रन बनाने की उम्मीद है. फाइनल को लेकर अक्षय यादव कहते हैं कि, फाइनल में उनको सुर्यकुमार यादव से सबसे ज्यादा उम्मीद है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link