महिला को फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला गिरफ्तार: बैतूल में महिला को सोशल मीडिया पर मैसेज कर दी थी धमकी – Betul News

महिला को फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला गिरफ्तार:  बैतूल में महिला को सोशल मीडिया पर मैसेज कर दी थी धमकी – Betul News




बैतूल में एक महिला को आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने वाले युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला के साथ ‘गलत काम’ करने के बाद उसकी तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने 7 मार्च 2026 को बैतूल कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि कमलेशवरा निवासी दिगम्बर नागले (18) ने उसके साथ ‘गलत काम’ किया और उसकी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर उसे परेशान कर रहा था। महिला द्वारा उपलब्ध कराए गए फोटो और शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की। पुलिस ने अपराध क्रमांक 183/2026 के तहत धारा 69 और 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दिगम्बर नागले को 8 मार्च को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम से फोटो या वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता है, तो तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दें। इससे समय रहते उचित कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी।



Source link