यहां के हम सिकंदर…भारत तीन बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम

यहां के हम सिकंदर…भारत तीन बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम


होमखेलक्रिकेट

यहां के हम सिकंदर…भारत तीन बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम

Last Updated:

IND vs NZ T20 World Cup Final 2026: भारत ने रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 ट्रॉफी जीती. भारत का यह लगातार दूसरा और कुल तीसरा खिताब है. इसी के साथ भारत तीन बार टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनने वाला दुनिया का पहला देश भी बन गया.

Zoom

भारत बना वर्ल्ड चैंपियन

अहमदाबाद: भारत ने वो कर दिखाया, जो दुनिया की किसी टीम ने आज तक नहीं किया था. टीम इंडिया तीसरी बार टी-20 चैंपियन बनने वाली दुनिया की पहली टीम बन चुकी है. न्यूजीलैंड को 2026 टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में हराते ही भारत टाइटल डिफेंड करने वाली भी पहली टीम बन गई. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए थे. जवाब में न्यूजीलैंड पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 158 रन पर ऑलआउट होते हुए 96 रन से फाइनल गंवा बैठी. अब सूर्यकुमार यादव का नाम महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे वर्ल्ड चैंपियन कप्तानों के साथ लिया जाएगा.

लगातार दूसरा और कुल तीसरा वर्ल्ड कप जीतने वाली भारत पहली टीम
इसी के साथ टीम इंडिया ने इतिहास भी रच दिया. भारत ने न सिर्फ फाइनल में न्यूजीलैंड को रौंदा बल्कि कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. आज से पहले किसी टीम ने लगातार दो ट्रॉफी नहीं जीती थी. यानी भारत अपना टाइटल डिफेंड करने वाली दुनिया की पहली टीम बन चुकी है. इतना ही नहीं अपने घर पर भी किसी टीम ने वर्ल्ड कप नहीं जीता था. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम ने वो कमाल भी कर दिया. अब भारत सबसे ज्यादा तीन बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बन चुकी है. इसके बाद वेस्टइंडीज ने दो बार खिताब अपने नाम किया है.

हर सीजन के टी-20 वर्ल्ड कप विजेता और उपविजेता

भारत के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान

वर्ल्ड कप कप्तान
वर्ल्ड कप 1983 कपिल देव
टी-20 वर्ल्ड कप 2007 एमएस धोनी
वर्ल्ड कप 2011 एमएस धोनी
टी-20 वर्ल्ड कप 2024  रोहित शर्मा
महिला वर्ल्ड कप 2025 हरमनप्रीत कौर
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 सूर्यकुमार यादव

भारत ने खड़ा किया था फाइनल में रिकॉर्ड टोटल
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 255 रन बनाए थे, जो टी-20 विश्व कप फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. संजू सैमसन ने लगातार तीसरा अर्धशतक जड़ते हुए सिर्फ 46 गेंदों में 89 रन बनाए. अभिषेक शर्मा ने फॉर्म हासिल करते हुए 21 गेंदों में 52 रन जड़े जबकि भरोसेमंद ईशान किशन ने 54 रन बनाए. पावरप्ले में ही मैच में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा दिखने लगा, जब सलामी बल्लेबाज सैमसन और शर्मा ने छह ओवर में बिना विकेट खोए 92 रन जोड़ दिए. यह टी-20 में पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी रही. मैच के 10 ओवर तक भारत का स्कोर एक विकेट 127 रन था. 15 ओवर पूरे होने तक भारत एक विकेट पर 203 रन तक पहुंच चुका था और विशाल स्कोर की संभावना साफ दिख रही थी. इस दौरान शिवम दुबे ने भी आठ गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 26 रन की तेज पारी खेली.

हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड

न्यूजीलैंड का टोटल सरेंडर, 96 रन से बड़ी हार
कप्तान मिचेल सेंटनेर को कोल मैकोंची की जगह जैकब डफी को अंतिम एकादश में उतारने का खामियाजा भुगतना पड़ा. न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर आउट हो गई. जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर चार ओवर में 15 रन देकर चार विकेट चटकाते हुए साबित कर दिया कि वह दुनिया के नंबर एक तेज गेंदबाज क्यों है. आईपीएल के बड़े बड़े सितारों से भरी यह भारतीय टीम पहले ही से खिताब की सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही थी. हर मैच में एक नए ‘मैच विनर’ के साथ यह दावा और पुख्ता होता चला गया.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें



Source link