Last Updated:
team india eye on 3 world records: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक जिस तरह का आक्रामक खेल दिखाया है, उसने विरोधियों के पसीने छुड़ा दिए हैं. बुमराह की कातिलाना गेंदबाजी और संजू सैमसन की बल्लेबाजी के दम पर भारत इस महा-मुकाबले में जीत का प्रबल दावेदार है. करोड़ों भारतीयों की दुआएं और ये तीन ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स टीम इंडिया का इंतजार कर रहे हैं. अब देखना यह है कि क्या रविवार की रात अहमदाबाद का मैदान भारतीय क्रिकेट के इस स्वर्णिम युग का गवाह बनता है.भारत फाइनल जीतकर 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकता है.
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम वर्ल्ड चैंपियन बनते 3 विश्व कीर्तिमान बना देगी.
नई दिल्ली. अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम रविवार को एक ऐसे महारिकॉर्ड का गवाह बनने जा रहा है, जो क्रिकेट जगत के सारे समीकरण बदल देगा. सूर्यकुमार यादव की सेना न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल जीतते ही 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी. भारत के पास अपनी ही सरजमीं पर मेजबान रहते हुए वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका है. इतना ही नहीं, यह जीत भारत को तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला दुनिया का इकलौता देश बना देगी. सबसे बड़ी चुनौती ‘बैक-टू-बैक’ चैंपियन बनकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों से दर्ज कराने की है.
क्रिकेट के इतिहास में यह देखा गया है कि मेजबान देश पर अक्सर दबाव हावी हो जाता है, लेकिन टीम इंडिया इस मिथक को तोड़ने के बेहद करीब है. भारत के पास टी20 वर्ल्ड कप का मेजबान रहते हुए विजेता बनने का एक शानदार मौका है.घरेलू दर्शकों के सामने अपनी ही घर पर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाना किसी भी कप्तान का सबसे बड़ा सपना होता है. सूर्या की सेना इस बार इस सपने को हकीकत में बदलने के लिए तैयार है. अगर भारत जीतता है, तो वह पहली ऐसी टीम बनेगी जिसने अपने घर में टी20 वर्ल्ड कप जीता हो.
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम वर्ल्ड चैंपियन बनते 3 विश्व कीर्तिमान बना देगी.
तीसरी बार खिताब जीतकर ‘वर्ल्ड लीडर’ बनेगी टीम इंडिया
टीम इंडिया ने अब तक दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है (2007 और 2024). अब भारत के पास तीसरी बार यह चमचमाती ट्रॉफी जीतने का मौका है. यदि भारत रविवार को न्यूजीलैंड को शिकस्त देता है, तो वह दुनिया का पहला ऐसा देश बन जाएगा जिसके पास तीन टी20 वर्ल्ड कप खिताब होंगे. यह उपलब्धि भारत को इस फॉर्मेट का निर्विवाद शहंशाह बना देगी और वेस्टइंडीज व इंग्लैंड जैसी टीमों को पीछे छोड़ते हुए भारत एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा.
बैक-टू-बैक वर्ल्ड कप जीतने का ऐतिहासिक चांस
सबसे बड़ा और रोमांचक रिकॉर्ड है ‘बैक-टू-बैक’ चैंपियन बनने का. 2024 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व विजेता बनने के बाद भारत के पास लगातार दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जीतने का सुनहरा अवसर है. आईसीसी के इतिहास में लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतना एक ऐसा कारनामा है जिसे हासिल करना नामुमकिन जैसा माना जाता है. टीम इंडिया अपनी फॉर्म और जज्बे से इस ‘असंभव’ को ‘संभव’ करने के करीब खड़ी है. भारत अगर वर्ल्ड चैंपियन बना तो इतिहास में पहली बार होगा जब कोई टीम लगातार दो टी20 में वर्ल्ड चैंपियन बनी हो.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें