Last Updated:
International Women Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के मौके पर संस्कारधानी की महिलाओं के लिए खुशियों का महा-पिटारा खुलने जा रहा है. शहर के समदड़िया मॉल ने इस दिन को यादगार बनाने के लिए एक ऐसा धमाकेदार ऐलान किया है, जिसे सुनकर महिलाएं झूम उठेंगी. इस रविवार महिलाओं के लिए न केवल फिल्में फ्री होंगी, बल्कि पूरे दिन ‘वीकेंड सेलिब्रेशन’ का खास इंतज़ाम किया गया है…
International Women Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के मौके पर संस्कारधानी की महिलाओं के लिए खुशियों का महा-पिटारा खुलने जा रहा है. शहर के समदड़िया मॉल ने इस दिन को यादगार बनाने के लिए एक ऐसा धमाकेदार ऐलान किया है, जिसे सुनकर महिलाएं झूम उठेंगी. इस रविवार, मॉल में महिलाओं के लिए न केवल फिल्में फ्री होंगी, बल्कि पूरे दिन ‘वीकेंड सेलिब्रेशन’ का खास इंतज़ाम किया गया है.
सिनेमा के मैनेजर संकेत दुबे ने इस खास ऑफर की जानकारी देते हुए बताया कि महिला दिवस पर महिलाओं को पूरी तरह फ्री मूवी टिकट दी जाएगी. यह ऑफर सुबह के पहले शो से लेकर रात के आखिरी शो तक जारी रहेगा, जिसके तहत करीब 20 शोज चलाए जाएंगे. दर्शकों के मनोरंजन के लिए ‘ओ रोमियो’, ‘मर्दानी’ और ‘द केरला स्टोरी’ समेत कुल 11 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा. इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को शो शुरू होने से मात्र आधे घंटे पहले काउंटर पर पहुंचना होगा, जहाँ से वे अपनी फ्री टिकट हासिल कर सकती हैं.
इस तरह होगी नियम और शर्ते
प्रबंधन ने इस ऑफर के लिए कुछ नियम और शर्तें भी तय की हैं. यह खास तोहफा मुख्य रूप से 25 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं और विवाहित महिलाओं के लिए ही रखा गया है. यदि महिलाएं अपने परिवार के साथ आती हैं, तो 3 साल तक के बच्चों की एंट्री पूरी तरह फ्री रहेगी. हालांकि, 3 साल से बड़े बच्चों और साथ आने वाले पुरुष सदस्यों या पति को नियमानुसार अपनी टिकट लेनी होगी, क्योंकि यह विशेष ऑफर केवल महिलाओं के सम्मान में रखा गया है.
फिल्म के अलावा भी मिलेगा महिलाओं को सरप्राइज
उन्होंने बताया मॉल की कुल कैपेसिटी करीब 1200 सीटों की है. समदड़िया मॉल ने इस दिन को एक उत्सव की तरह मनाने की तैयारी की है, जहाँ फिल्म के अलावा भी कई सरप्राइज हैं. मॉल की पहली मंजिल पर महिलाओं के हाथों में मुफ्त में मेहंदी रचाई जाएगी. वहीं फूड लवर्स के लिए फूड कोर्ट में ‘बाय वन गेट वन’ यानी एक के साथ एक फ्री का शानदार ऑफर रहेगा. बच्चों की मस्ती के लिए भी फ्री ड्राइविंग एक्टिविटी रखी गई है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें