संजू ने लगाई अर्धशतकों की हैट्रिक… कोहली-अफरीदी के क्लब में पहुंचे

संजू ने लगाई अर्धशतकों की हैट्रिक… कोहली-अफरीदी के क्लब में पहुंचे


होमखेलक्रिकेट

संजू ने लगाई अर्धशतकों की हैट्रिक… कोहली-अफरीदी के क्लब में पहुंचे

Last Updated:

Sanju Samson 3rd consecutive fifty t20 world cup: संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी फिफ्टी जड़कर तहलका मचा दिया. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में शानदार हाफ सेंचुरी जड़ी. दाएं हाथ के इस ओपनर ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी. संजू ने सेमीफाइनल में 89 रन की पारी खेली थी जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 में नाबाद 97 रन बनाए थे.

Zoom

संजू सैमसन ने कोहली-अफरीदी के क्लब में मारी एंट्री.

नई दिल्ली. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रनों का ऐसा सैलाब आया कि न्यूजीलैंड के गेंदबाज पानी मांगते नजर आए. संजू सैमसन ने फाइनल के दबाव को धता बताते हुए लगातार तीसरे मैच में धमाकेदार अर्धशतक जड़ा. अहमदाबाद के फाइनल में संजू सैमसन ने अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट के बड़े-बड़े सूरमाओं को पीछे छोड़ दिया है. तीसरा अर्धशतक जड़कर सैमसन ने विराट कोहली, महेला जयवर्धने और बाबर आजम जैसे दिग्गजों के क्लब में एंट्री कर ली है.  संजू टी20 वर्ल्ड कप के एक ही संस्करण के सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में फिफ्टी जड़ने वाले वह शाहिद अफरीदी और कोहली के बाद दुनिया के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. 2026 के इस मेगा टूर्नामेंट में रनों की हैट्रिक लगाकर संजू ने साबित कर दिया है कि वह बड़े मैचों के असली ‘गेम चेंजर’ हैं.

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में वो कर दिखाया है, जिसका सपना हर क्रिकेटर देखता है. दबाव के सबसे बड़े मंच पर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के पसीने छुड़ाते हुए संजू ने न केवल अपना लगातार तीसरा अर्धशतक जड़ा, बल्कि विश्व क्रिकेट में अपना डंका भी बजवाया.

सेमीफाइनल और फाइनल का ‘डॉन’
संजू सैमसन अब दुनिया के उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के एक ही संस्करण के सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में फिफ्टी जड़ने का करिश्मा किया है. इससे पहले यह कारनामा केवल पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी (2009) और भारत के रन-मशीन विराट कोहली (2014) ही कर पाए थे. संजू ने खचाखच भरे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कीवी स्पिनर मिचेल सेंटनर और तेज गेंदबाजों की धुनाई कर साबित कर दिया कि वह ‘बड़े मैचों के बड़े खिलाड़ी’ हैं.

अर्धशतकों की हैट्रिक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
संजू की यह पारी इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने इस टूर्नामेंट में लगातार तीन 50+ स्कोर बनाए हैं. ऐसा करके उन्होंने महेला जयवर्धने, विराट कोहली और बाबर आजम जैसे महान खिलाड़ियों की बराबरी कर ली है. 2026 के इस सीजन में संजू ने अपनी बल्लेबाजी से वो निरंतरता दिखाई है, जिसकी लंबे समय से उनसे उम्मीद की जा रही थी.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link