सीएनजी पंप पर पैसे के लेनदेन को लेकर कर्मचारी से मारपीट – Dewas News

सीएनजी पंप पर पैसे के लेनदेन को लेकर कर्मचारी से मारपीट – Dewas News



भास्कर संवाददाता | देवास शहर के इंदौर रोड मधुमिलन चौराहे के पास स्थित सीएनजी पंप पर काम करने वाले युवक के साथ अचानक कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार मनीष मालवीय मधुमिलन चौराहे के पास स्थित सीएनजी पंप पर कर्मचारी के रूप में काम करता है। इसी बीच सलीम नाम का व्यक्ति अपना मैजिक वाहन लेकर पंप पर गैस भरवाने के लिए गया था। सलीम ने अपनी गाड़ी में 300 रुपए की सीएनजी भरवाई और भुगतान के लिए 500 रुपए का नोट दिया। पंप कर्मचारी द्वारा बाकी राशि वापस कर दी थी, लेकिन सलीम का आरोप था कि उसे पूरी राशि वापस नहीं की। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई और विवाद बढ़ गया। सलीम ने अपने कुछ साथियों को मौके पर बुला लिया। सभी ने मिलकर पंप कर्मचारी मनीष मालवीय के साथ मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर बचाया। घटना के दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो आने पर पुलिस ने एक दिन बाद मनीष मालवीय की शिकायत पर आरोपी सलीम और उसके अन्य साथियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है।



Source link