सीहोर| नए बस स्टैंड के बाहर यात्री बसों के खड़े होने से दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। बस स्टैंड पर सवारी बैठाने के बाद भी बाहर पुराने हाईवे पर खड़ी रहती हैं। इससे सड़क पर जाम लग जाता है। कई बार यह समस्या पुलिस और प्रशासन के सामने रखी गई, लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकला। बस संचालक देर तक सवारी का इंतजार करते हैं। इस दौरान वाहन नो पार्किंग में खड़े रहते हैं। इससे परेशानी और बढ़ जाती है। सड़क के बीच डिवाइडर बना है, जिससे रास्ता पहले से ही संकरा है। लोग जाम से बचने के लिए रॉन्ग साइड से वाहन निकालते हैं। इससे सामने से आ रहे वाहनों से टक्कर की आशंका बनी रहती है।
Source link