हरदा में रंगपंचमी पर निकली गैर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: सकल हिंदू समाज की गैर में झूमे लोग, टैंकरों से पानी की बौछार, 300 जवान रहे तैनात – Harda News

हरदा में रंगपंचमी पर निकली गैर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:  सकल हिंदू समाज की गैर में झूमे लोग, टैंकरों से पानी की बौछार, 300 जवान रहे तैनात – Harda News




हरदा जिले में रविवार को रंगपंचमी का पर्व उत्साह और पारंपरिक तरीके से मनाया गया। इस मौके पर सकल हिंदू समाज और हिंदू जागरण मंच की ओर से शहर में ‘गैर’ (फाग यात्रा) निकाली गई। हुलियारों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और नगर पालिका के टैंकरों से हुई पानी की बौछारों के बीच डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया। शहरी इलाकों के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में भी सामूहिक फाग उत्सव का आयोजन किया गया। त्योहार के चलते शहर के बाजार पूरी तरह बंद रहे। धर्म जागरण मंच के श्याम शर्मा ने बताया कि हरदा में पिछले 25 वर्षों से सकल हिंदू समाज द्वारा यह गैर निकाली जा रही है। रविवार को यह यात्रा गुर्जर बोर्डिंग (छात्रावास) के सामने से शुरू हुई और शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शिवाजी चौक पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा में शामिल युवाओं ने ‘भारत माता’ और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए। नया बस स्टैंड, परशुराम चौक, घंटाघर, खेड़ीपुरा और सिंधी कॉलोनी सहित पूरे शहर में सुबह से ही युवाओं और बच्चों की टोलियां रंग खेलते नजर आईं। 5 थानों का बल और 300 कर्मचारी रहे मुस्तैद, कैमरों से निगरानी
त्योहार पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट पर रहा। एसडीओपी (SDOP) शालिनी परस्ते के नेतृत्व में शहर के प्रमुख तिराहों और चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया। 5 थानों की पुलिस के अलावा राजस्व विभाग के पटवारी, आरआई, कोटवार और होमगार्ड सहित कुल 300 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। संवेदनशील और धार्मिक स्थलों पर विशेष चौकसी बरती गई और सुरक्षा के लिहाज से कैमरों से भी सतत निगरानी की गई। देखिए तस्वीरें…



Source link