10 आदिवासी महिलाओं को काम के बदले नहीं दी मजदूरी: गाली-गलौज करने का भी आरोप, महिलाएं बोलीं- 30 हजार रुपए बाकी – Shivpuri News

10 आदिवासी महिलाओं को काम के बदले नहीं दी मजदूरी:  गाली-गलौज करने का भी आरोप, महिलाएं बोलीं- 30 हजार रुपए बाकी – Shivpuri News




शिवपुरी के ठकुरपुरा क्षेत्र की 10 आदिवासी महिलाओं ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने उन्हें सड़क सफाई का काम कराया, लेकिन उनकी मेहनताना पूरी नहीं दी। महिलाएं अब पुलिस कोतवाली में शिकायत लेकर उचित कार्रवाई की मांग कर रही हैं। 10 दिन तक काम कराया अधूरी मजदूरी दी ग्राम देवरा, तहसील घाटीगांव के विनोद, पुत्र कल्लू आदिवासी ने महिलाओं को कटमई से नौहरी और सिंहनिवास पुल तक सफाई कराई। उन्होंने शुरू में प्रतिदिन 300 रुपए मजदूरी देने का वादा किया था, लेकिन करीब 10 दिन के काम के बाद भी कुल 30 हजार रुपए का भुगतान नहीं किया गया। महिलाओं ने बताया कि आरोपी ने उनके साथी केशव वाल्मीकि से 5 हजार रुपए उधार लिए थे, जो वापस नहीं किए गए। पैसे मांगने पर आरोपी टाल-मटोल करता रहा और अब गाली-गलौज के साथ झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा है। पुलिस से की कार्रवाई की मांग की
परेशान महिलाओं और केशव वाल्मीकि ने पुलिस से आरोपी को थाने बुलाकर उनकी मजदूरी और उधार की रकम वापस दिलाने के साथ-साथ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।



Source link