3 वजह… न्यूजीलैंड को फाइनल में हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी टीम इंडिया

3 वजह… न्यूजीलैंड को फाइनल में हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी टीम इंडिया


होमखेलक्रिकेट

3 वजह… न्यूजीलैंड को फाइनल में हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी टीम इंडिया

Last Updated:

3 big reasons Why India Should Not Underestimate NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में इतिहास कीवियों के पक्ष में है. अब तक टी20 वर्ल्ड कप और आईसीसी फाइनल्स में भारत कभी न्यूजीलैंड को नहीं हरा पाया है. फिन एलन की तूफानी बल्लेबाजी और घातक स्पिन अटैक के सामने टीम इंडिया को अपना दूसरा लगातार खिताब जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना होगा.

Zoom

इन 3 वजहों से भारत फाइनल में न्यूजीलैंड को हल्के में नहीं लेगा.

नई दिल्ली. भारतीय टीम 3 वजह से न्यूजीलैंड को फाइनल में हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी. भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमें रविवार को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भिड़ेंगी. खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. दुनिया की नंबर-1 टी20 टीम होने के नाते भारत भले ही कागजों पर मजबूत दिख रहा हो, लेकिन आंकड़े और इतिहास गवाह हैं कि न्यूजीलैंड की टीम टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा ‘दुःस्वप्न’ साबित होती रही है.

भारतीय फैंस के लिए सबसे चिंताजनक बात यह है कि टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में आज तक कभी भी न्यूजीलैंड को नहीं हराया है. दोनों टीमें इस मेगा इवेंट में तीन बार आमने-सामने आई हैं और तीनों ही बार बाजी कीवियों के हाथ लगी है. याद रहे कि 2016 के वर्ल्ड कप में इसी भारतीय सरजमीं (नागपुर) पर न्यूजीलैंड ने महज 126 रनों का बचाव करते हुए भारत को धूल चटाई थी. इतना ही नहीं, न्यूजीलैंड ने अब तक अपने दोनों आईसीसी खिताब भारत को ही फाइनल में हराकर जीते हैं. साल 2000 की चैंपियंस ट्रॉफी हो या 2021 की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC), हर बार कीवियों ने भारत का सपना तोड़ा है.

इन 3 वजहों से भारत फाइनल में न्यूजीलैंड को हल्के में नहीं लेगा.

स्पिन का ‘चक्रव्यूह’ और कीवी ओपनर्स का कहर
न्यूजीलैंड की टीम इस बार सिर्फ इतिहास के भरोसे नहीं, बल्कि अपनी प्रचंड फॉर्म के दम पर फाइनल में पहुंची है. सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 170 रनों के लक्ष्य को महज 12.5 ओवर में 9 विकेट से हासिल कर उन्होंने दुनिया को अपनी ताकत दिखा दी है.

फिन एलन और टिम साइफर्ट: फिन एलन ने सेमीफाइनल में मात्र 33 गेंदों में शतक जड़कर कोहराम मचाया था. वह 289 रनों के साथ अपनी टीम के टॉप स्कोरर हैं, जबकि साइफर्ट के नाम 274 रन हैं. इन दोनों का फॉर्म भारत के पावरप्ले के लिए सबसे बड़ा खतरा है.

स्पिन अटैक: न्यूजीलैंड के पास मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स जैसे वर्ल्ड क्लास स्पिनर हैं. भारतीय बल्लेबाज इस टूर्नामेंट में स्पिन के सामने संघर्ष करते दिखे हैं, ऐसे में अहमदाबाद की पिच पर यह मुकाबला निर्णायक साबित होगा.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link