5 बॉल पर 5 विकेट …न्यूजीलैंड के गेंदबाज रैंडेल ने रचा इतिहास

5 बॉल पर 5 विकेट …न्यूजीलैंड के गेंदबाज रैंडेल ने रचा इतिहास


Last Updated:

न्यूजीलैंड के ब्रेट रैंडेल ने 5 बॉल पर 5 विकेट लेकर नया कारनामा कर दिखाया. यह कमाल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स की ओर से नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के खिलाफ प्लंकेट शील्ड मैच के दूसरे दिन नेपियर के मैकलीन पार्क में किया. क्रिकेट स्टैटिस्टिशियन और हिस्टोरियंस एसोसिएशन के रिकॉर्ड्स के मुताबिक, 1772 में पहला मान्यता प्राप्त फर्स्ट क्लास मैच खेले जाने के बाद से अब तक कोई भी खिलाड़ी लगातार पांच गेंदों पर पांच विकेट नहीं ले पाया था.

Zoom

5 बॉल पर 5 विकेट लेकर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में न्यूजीलैंड के ब्रेट रैंडेल ने रचा इतिहास

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के एक तेज गेंदबाज ने इतिहास रच दिया है. वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 254 साल के इतिहास में लगातार पांच गेंद पर पांच विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. ब्रेट रैंडेल ने यह कमाल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स की ओर से नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के खिलाफ प्लंकेट शील्ड मैच के दूसरे दिन नेपियर के मैकलीन पार्क में किया. क्रिकेट स्टैटिस्टिशियन और हिस्टोरियंस एसोसिएशन के रिकॉर्ड्स के मुताबिक, 1772 में पहला मान्यता प्राप्त फर्स्ट क्लास मैच खेले जाने के बाद से अब तक कोई भी खिलाड़ी लगातार पांच गेंदों पर पांच विकेट नहीं ले पाया था.

पिछले साल, आयरलैंड के इंटरनेशनल खिलाड़ी कर्टिस कैम्पर ने एक घरेलू टी20 मैच में लगातार पांच गेंदों पर पांच विकेट लिए थे, जो प्रोफेशनल क्रिकेट में पहली बार हुआ था, लेकिन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रैंडेल की उपलब्धि अभूतपूर्व है. रैंडेल की राइट आर्म सीम गेंदबाजी ने नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया.



Source link