5 साल की बच्ची ने सिक्का निगला, माता-पिता घबराए: छतरपुर में बिना ऑपरेशन निकाला गया; 500 से ज्यादा कॉइन्स निकाल चुके डॉक्टर – Chhatarpur (MP) News

5 साल की बच्ची ने सिक्का निगला, माता-पिता घबराए:  छतरपुर में बिना ऑपरेशन निकाला गया; 500 से ज्यादा कॉइन्स निकाल चुके डॉक्टर – Chhatarpur (MP) News




छतरपुर में एक 5 वर्षीय बच्ची के गले में फंसा 5 रुपये का सिक्का जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. मनोज चौधरी ने बिना ऑपरेशन सफलतापूर्वक निकाल दिया। बड़ामलहरा क्षेत्र के ग्राम मैलवार की माही अहिरवार को इस प्रक्रिया से राहत मिली। जानकारी के अनुसार, मैलवार निवासी अशोक कुमार की बेटी माही ने शनिवार को खेलते समय गलती से 5 रुपये का सिक्का निगल लिया था। सिक्का गले में फंसने के कारण बच्ची को खाने-पीने में परेशानी होने लगी, और वह दो दिनों तक कुछ भी नहीं खा पाई। इससे परिजन काफी चिंतित थे। बच्ची की बुआ को जब इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने छतरपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज चौधरी से संपर्क किया। डॉ. चौधरी ने बच्ची को तुरंत छतरपुर लाने की सलाह दी, जिसके बाद पिता शनिवार देर रात करीब 9 बजे उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉ. मनोज चौधरी ने बच्ची की जांच करने के बाद अपनी कुशलता का प्रदर्शन करते हुए बिना किसी ऑपरेशन के उसके गले में फंसा सिक्का सावधानीपूर्वक निकाल दिया। सिक्का निकलते ही बच्ची को तत्काल राहत मिली, और परिजनों ने भी चैन की सांस ली।

डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि बच्चों द्वारा सिक्के या अन्य छोटी वस्तुएं निगलने के मामले अक्सर सामने आते हैं। उन्होंने अब तक लगभग 500 बच्चों के गले या भोजन नली में फंसे सिक्के बिना ऑपरेशन के सफलतापूर्वक निकालकर उन्हें सुरक्षित किया है। परिजनों ने डॉ. चौधरी की इस सेवा के लिए उनका आभार व्यक्त किया।



Source link