अशोकनगर जिले के अमाही ताल गांव में एक 22 साल का युवक फंदे पर लटका मिला। रविवार रात युवक ने को कच्चे मकान में मयार पर फंदे से लटका था। युवक का नाम संदीप कुशवाह है। परिजनों ने युवक को लटका देख उसे नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। रात होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया और सोमवार सुबह जिला अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम किया गया। कुछ समय पहले पिता ने की थी आत्महत्या
परिजनों के अनुसार, संदीप अकेला भाई और चार बहनें हैं। उसकी तीन बहनों की शादी हो चुकी थी, जबकि संदीप अविवाहित था। जब वह फंदे पर लटका था, तब उसकी मां और बहन ने उसे देखा था।परिवार ने यह भी बताया कि कुछ समय पहले संदीप के पिता ने भी आत्महत्या कर ली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link