इंदौर में चाकू-तलवार लेकर नाचे युवक, अपलोड किया VIDEO: बाणगंगा के युवकों ने खुलेआम किया हथियारों का प्रदर्शन; पुलिस जांच में जुटी – Indore News

इंदौर में चाकू-तलवार लेकर नाचे युवक, अपलोड किया VIDEO:  बाणगंगा के युवकों ने खुलेआम किया हथियारों का प्रदर्शन; पुलिस जांच में जुटी – Indore News




इंदौर के बाणगंगा में रहने वाले तीन युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में युवक तलवार और चाकू के साथ नाचते नजर आ रहे हैं। क्राइम ब्रांच और बाणगंगा थाने की पुलिस अब हथियार लहराकर नाचने वालों की जानकारी जुटा रही है। बाणगंगा इलाके के गोविंद नगर खारचा के युवकों का यह वीडियो बताया जा रहा है। वीडियो में अतुल ठाकुर और उसके दो साथी गाने पर नाच रहे हैं। इसमें अतुल और उसके दोनों साथियों के हाथ में तलवार और चाकू हैं। उन्होंने इसे इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड किया है। आरोपी खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। क्राइम ब्रांच को वीडियो की जानकारी मिल गई है। इस मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया हथियार लहराने वाले युवकों की जानकारी निकलवा रहे हैं। शहर के कई बदमाशों के अकाउंट डिलीट कराए कुछ दिन पहले मूसाखेड़ी में रहने वाले दो बदमाशों ने जिला जेल के बाहर से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किए थे। जेल अफसरों की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों से उठक-बैठक लगवाई थी। वहीं उन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया था। दोनों के अकाउंट से वीडियो भी डिलीट कराए गए थे। इसके पहले क्राइम ब्रांच आकाश बकरी, भय्यू सुरीला और सलमान लाला जैसे बदमाशों के अकाउंट से इस तरह के वीडियो हटवा चुकी है। वहीं उन पर पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है। हथियारों के साथ फायर पर कार्रवाई नहीं कुछ दिन पहले भाजयुमो के नगर अध्यक्ष सौगाम मिश्रा और युवा मोर्चा से जुड़े एक अन्य युवक के शादी कार्यक्रम में हथियारों के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। लेकिन हीरानगर और तेजाजी नगर पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। उन्हें कार्रवाई के लिए नोटिस भी भेजे गए, लेकिन उसका जवाब भी नहीं आया।



Source link