इंदौर में रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल को दिया आंशिक विराम: बाइक रैली निकालने के बाद बोले; स्टायपेंड वृद्धि पर फैसला न होने तक जारी रहेगा विरोध – Indore News

इंदौर में रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल को दिया आंशिक विराम:  बाइक रैली निकालने के बाद बोले; स्टायपेंड वृद्धि पर फैसला न होने तक जारी रहेगा विरोध – Indore News




रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा चल रही हड़ताल को फिलहाल आंशिक रूप से होल्ड कर दिया गया है। यह निर्णय स्वास्थ्य मंत्री के अनुरोध, डिविजनल कमिश्नर और हेल्थ कमिश्नर के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इंदौर में रेजिडेंट डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि हड़ताल पूरी तरह समाप्त नहीं की गई है। रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि उनकी प्रमुख मांग मनोदेय (स्टायपेंड) में वृद्धि से संबंधित है, जिसे नियमों के अनुसार अप्रैल 2025 से सीपीआई (CPI) इंडेक्स के आधार पर लागू किया जाना था। करीब 11 महीने बीत जाने के बावजूद अब तक इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि मरीजों की सुविधा और उपचार व्यवस्था को प्रभावित न करने के उद्देश्य से तथा स्वास्थ्य मंत्री के आग्रह का सम्मान करते हुए हड़ताल को आंशिक विराम दिया गया है। इसके बावजूद उनकी लंबित मांगों पर निर्णय होने तक विरोध प्रदर्शन विभिन्न माध्यमों से जारी रहेगा। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अंशुल शर्मा ने बताया कि आज दोपहर 2 बजे विरोध में डॉक्टरों ने एमवाय अस्पताल से एमजीएम मेडिकल कॉलेज तक बाइक रैली निकाली और डीन को ज्ञापन दिया।



Source link