एचपीवी टीकाकरण में बालाघाट प्रदेश में फर्स्ट: लक्ष्य कम होने पर 3 बीएमओ को नोटिस, 20 मार्च तक जिले में चलेगा अभियान – Balaghat (Madhya Pradesh) News

एचपीवी टीकाकरण में बालाघाट प्रदेश में फर्स्ट:  लक्ष्य कम होने पर 3 बीएमओ को नोटिस, 20 मार्च तक जिले में चलेगा अभियान – Balaghat (Madhya Pradesh) News




बालाघाट जिला एचपीवी (HPV) टीकाकरण में मध्य प्रदेश में पहले स्थान पर है, लेकिन कुछ विकासखंडों में लक्ष्य से कम काम होने पर कलेक्टर मृणाल मीणा ने नाराजगी जताई है। जिले में 14 वर्ष की 15,541 बालिकाओं को टीका लगाने का लक्ष्य है, जिसमें से 8 मार्च तक 2,251 बालिकाओं का टीकाकरण हो चुका है। समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर ने कटंगी (7.4%), लालबर्रा (8%) और लामता में कम टीकाकरण होने पर वहां के बीएमओ (BMO) को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ किया है कि 20 मार्च तक जिले में टीकाकरण का लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाए। भ्रम दूर करने की कोशिश बैठक में कटंगी बीएमओ ने बताया कि अभिभावकों के बीच टीके को लेकर कुछ गलत जानकारियां हैं। इस पर सीएमएचओ डॉ. परेश उपलप ने स्पष्ट किया कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि अब तक टीका लगवाने वाली 2,251 बालिकाओं में से किसी को भी कोई दुष्प्रभाव नहीं हुआ है। अन्य महत्वपूर्ण निर्देश सड़क दुर्घटना राहत कलेक्टर ने ‘पीएम राहत योजना’ के तहत सड़क दुर्घटना में घायलों के इलाज के प्रकरण जल्द तैयार करने को कहा है। इस योजना में शुरुआती 7 दिनों के इलाज के लिए शासन 1.50 लाख रुपए तक का खर्च उठाता है। बसों का किराया आरटीओ को निर्देश दिए गए हैं कि यात्री बसों में तय राशि से ज्यादा किराया न वसूला जाए। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग और टिकट बिक्री की कड़ी निगरानी की जाएगी।



Source link