करीला मेले की भीड़ में बिछड़ी 9 साल की बच्ची: 150 किमी दूर विदिशा पहुंची, सागर पुलिस ने वीडियो कॉले से की पहचान – Sagar News

करीला मेले की भीड़ में बिछड़ी 9 साल की बच्ची:  150 किमी दूर विदिशा पहुंची, सागर पुलिस ने वीडियो कॉले से की पहचान – Sagar News




सागर पुलिस के क्विक रिस्पांस ने एक परिवार की खुशियां उजड़ने से बचा लीं। करीला मेला देखने गए सागर के एक परिवार की 9 वर्षीय बेटी भीड़ में बिछड़ गई। इसके बाद वह विदिशा पहुंच गई। विदिशा में बच्ची पुलिस आरक्षक को मिली। जहां पूछताछ में नाबालिग ने सागर का होना बताया। जिसके बाद सागर पुलिस से संपर्क किया गया। सागर पुलिस ने तत्काल नाबालिग के परिजन की तलाश शुरू की। कुछ ही देर में परिवार को तलाश लिया गया और बेटी को सुरक्षित उनको सौंपा गया। जानकारी के अनुसार, सागर निवासी एक परिवार अशोकनगर के करीला मेले में शामिल होने गया था। इसी दौरान भारी भीड़ के बीच उनकी 9 वर्षीय बेटी का हाथ छूट गया। बच्ची भटकते हुए विदिशा शहर पहुंच गई। करीब 150 किमी दूर परिवार से बिछड़ी नाबालिग घबराहट के कारण अपना सही पता नहीं बता पा रही थी। इसी बीच एक व्यक्ति बच्ची को सागर से विदिशा ड्यूटी पर गए यातायात आरक्षक विशाल के पास लेकर पहुंचा। आरक्षक विशाल ने नाबालिग को शांत कराया। उससे पूछताछ की तो उसने सागर का होना बताया। चाचा को तलाशा, वीडियो कॉल से कराई पहचान
सागर का नाम सामने आते ही आरक्षक ने तत्काल मामले की जानकारी एसआई आरकेएस चौहान को दी। सागर पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से गोपालगंज और मोतीनगर क्षेत्र में चीता मोबाइल दौड़ाई गई। महज कुछ ही देर में पुलिस ने बच्ची के चाचा को ढूंढ निकाला। इसके बाद वीडियो कॉल के जरिए पहचान चाचा की नाबालिग से बात कराई गई। बात करने के बाद नाबालिग की पहचान हुई। मेले में बिछड़े परिजन का पता और नंबर मिला। उनसे संपर्क कर विदिशा भेजा गया। विदिशा में परिजन और रिश्तेदारों को बुलाकर नाबालिग को सुरक्षित सौंप दिया गया।



Source link