Last Updated:
Suryakumar yadav keeps Sanju samson out of playing xi : भारतीय टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने में ओपनर संजू सैमसन की बड़ी भूमिका रही. शुरुआती मुकाबलों में जिसे प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल रही थी उसने लगतार तीन फिफ्टी ठोक भारत को खिताब तक पहुंचाया.
जिसे सूर्यकुमार यादव प्लेइंग XI में नहीं रखना चाहते थे, उसने बनाया चैंपियन
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने लगातार चार मैच जीतकर ट्रॉफी को अपने नाम किया. सुपर 8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार ने टीम इंडिया के टूर्नामेंट जीतने पर सवाल खड़ा कर दिया था. एक खिलाड़ी जिसने भारत के वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना साकार किया उसे कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग इलेवन में शामिल ना करने का फैसला ले लिया था. मीडिया ने जब संजू सैमसन को मौका देने पर सवाल किया तो कप्तान ने उल्टा पूछ दिया था. क्या अभिषेक शर्मा को बाहर कर दूं या फिर तिलक वर्मा की जगह संजू को अंदर ले आउं.
सोशल मीडिया पर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवालों के जवाब देते हुए सूर्यकुमार यादव का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें जब उनसे पूछा गया था कि क्या प्लेइंग इलेवन में बदालव किया जाएगा. संजू सैमसन को मौका मिलेगा. इसपर कप्तान ने पलटकर पूछ लिया था. आप ही बताएं कि उनको किसकी जगह पर लाना चाहिए. आप ये कह रहे हैं कि मैं अभिषेक शर्मा को बाहर कर दूं या फिर चाहते हैं कि संजू को तिलक वर्मा की जगह पर प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लूं.
चैंपियन बनाने में संजू सैमसन की बड़ी भूमिका
संजू सैमसन ने भारतीय टीम के लिए पिछले तीन मैच में ऐसी बल्लेबाजी की जिसने जीत की कहानी लिख दी. प्लेइंग इलेवन से बाहर होने के बाद बतौर ओपनर वापसी की और टी20 वर्ल्ड कप में तीन लगातार फिफ्टी ठोक दी. वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में अकेले डटकर नाबाद 97 रन की पारी खेल टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ भी 89 रन की मैच जिताऊ पारी खेल डाली. फाइनल की जंग में जब न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस हारकर टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो फिर से 89 रन बना डाले. तीनों मुकाबले में संजू के बनाए रन ने भारत को जीत की कहानी लिखी.
संजू की वापसी पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनकी तारीफ की और कहा कि ‘वह अपनी मेहनत का फल पा रहे हैं’. टूर्नामेंट से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में उनका फॉर्म खराब था, जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था. ग्रुप स्टेज में भी उन्होंने शुरुआत नहीं की, सिर्फ नामीबिया के खिलाफ खेले जब अभिषेक शर्मा की तबीयत खराब हो गई. न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार ने कहा, “मुझे लगता है कि कड़े फैसले हेड कोच और मैं मिलकर लेते हैं.”
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें