नगर निगम ने संपत्ति कर वसूली पर सख्ती शुरू कर दी है। इसके तहत रविवार को छुट्टी वाले दिन वार्ड 64 की 6 व्यावसायिक संपत्तियों पर कार्रवाई की। इनमें शंकरपुर में सुभाष अग्रवाल व सत्यम अग्रवाल की प्लास्टिक फैक्ट्री पर करीब एक लाख रुपए बकाया होने से सील किया गया। ट्रांसपोर्ट नगर में कार्रवाई के दौरान तत्काल 1,71,000 रुपए जमा कराए गए। नजर मोहम्मद के कारखाने में दस्तावेज नहीं देने पर तालाबंदी हुई, जबकि एक अन्य प्रकरण में 1,27,745 रुपए का चेक दिया गया।
Source link