नूपुरश्री कॉलोनी में 4 माह से नलों में आ रहा नर्मदा का गंदा पानी – Indore News

नूपुरश्री कॉलोनी में 4 माह से नलों में आ रहा नर्मदा का गंदा पानी – Indore News




स्कीम-140 में आने वाली नूपुरश्री रेसीडेंसी कॉलोनी में रहवासी साफ पानी के लिए तरस गए हैं। चार महीने से नर्मदा की पाइप लाइन में गंदा पानी आ रहा है। रविवार को समस्या तब और बढ़ गई जब चोक पड़े ड्रेनेज के चैंबर्स से गंदा पानी रिसकर घरों में जमीन के भीतर बने वाटर टैंक तक पहुंच गया। रहवासियों ने 400-500 रुपए में टैंकर बुलाकर टंकियों में पानी भरवाया था। इसमें भी ड्रेनेज का पानी पहुंच गया। वाटर टैंक का पानी इतना बदबूदार हो गया कि उसका अन्य कार्यों के लिए भी उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। नाराज रहवासी जोन कार्यालय पहुंचे। जोनल अधिकारी से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। रहवासी चक्रेश जैन के मुताबिक वार्ड 50 में आने वाली इस कॉलोनी में नर्मदा का पानी चार महीने से गंदा आ रहा है। नर्मदा का पानी इतना गंदा आता है कि लोग नल खोलते ही नहीं हैं। हर तीन-चार दिन में लोग टैंकर बुलाकर पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। रहवासियों ने निगमायुक्त क्षितिज सिंघल से भी शिकायत की है।



Source link