पंखे से साड़ी का फंदा बांधकर खुदकुशी की कोशिश की: पुलिस ने तुरंत नीचे उतारा, सांसें चलती देख अस्पताल भेजा; ICU में भर्ती – Damoh News

पंखे से साड़ी का फंदा बांधकर खुदकुशी की कोशिश की:  पुलिस ने तुरंत नीचे उतारा, सांसें चलती देख अस्पताल भेजा; ICU में भर्ती – Damoh News




दमोह के सुल्तानी मोहल्ला में सोमवार रात एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। सूचना मिलते ही बजरिया चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फुर्ती दिखाई और युवक को फंदे से नीचे उतारकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज आईसीयू में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, 34 साल के नितेश ठाकुर ने अज्ञात कारणों के चलते पंखे से साड़ी का फंदा बांधकर खुदकुशी की कोशिश की। इसकी जानकारी उनकी पत्नी दुर्गा ठाकुर ने पुलिस को दी। खबर मिलते ही बजरिया चौकी प्रभारी राकेश पाठक और उनकी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए नितेश को फंदे से नीचे उतारा और सांसें चलती देख तत्काल अस्पताल ले गए। आईसीयू में चल रहा है इलाज जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने नितेश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू (ICU) वार्ड में भर्ती किया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की वजह से युवक की जान बचाई जा सकी। फिलहाल, पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नितेश ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।



Source link