पसीने से तर-बतर एमपी वाले, पारा 38°C पार, दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा!

पसीने से तर-बतर एमपी वाले, पारा 38°C पार, दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा!


Last Updated:

MP Weather News: मध्यप्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही तेज गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है. रतलाम में तापमान 38.6 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा दिखने लगा. भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन में भी दिन का पारा तेजी से बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार 9 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. आने वाले दिनों में गर्मी के साथ उमस और पसीने वाली स्थिति और बढ़ सकती है.

MP Weather Today: मध्यप्रदेश में इस बार मार्च की शुरुआत ने ही लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं. मौसम का मिजाज इतनी तेजी से बदला है कि मार्च के पहले हफ्ते में ही मई और जून जैसी तपिश महसूस होने लगी है. पिछले 24 घंटों के भीतर कई शहरों में दिन का पारा 2 से 3 डिग्री तक उछल गया है, जिसकी वजह से दोपहर के समय अब सड़कों पर सन्नाटा दिखने लगा है. इसी बीच सड़कों में गन्ने और मटकों की दुकान बढ़ती हुुई दिखाई दे रही हैं.

हालांकि, राहत की बात बस इतनी है कि रात के समय हल्की ठंडक अभी बची हुई है, लेकिन मौसम विभाग का मानना है कि यह राहत भी जल्द ही खत्म होने वाली है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा. जिससे अधिकतम तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है.

गर्मी के साथ ही उमस से छूट रहे पसीने
लिहाजा तापमान के इस उतार-चढ़ाव के बीच रतलाम प्रदेश का सबसे गर्म इलाका बनकर उभरा है, जहाँ पारा 38.6 डिग्री तक पहुंच गया. वहीं दूसरी तरफ मंदसौर, पचमढ़ी  जैसे जिलों में रातें अभी भी सुकून भरी हैं और न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री के आसपास बना हुआ है. आने वाले 24 घंटों की बात करें तो गर्मी के तेवर और भी कड़े होने वाले हैं. जिससे न केवल गर्मी बढ़ेगी बल्कि उमस और पसीने वाली स्थिति भी पैदा होगी. फिलहाल मौसम से कोई भी राहत की उम्मीद नहीं हैं.

इस तरह रहा बड़े शहरों अधिकतम तापमान 
भोपाल में 34.8°C
इंदौर में 35.8°C
जबलपुर में 34.4°C
ग्वालियर में 36.5°C
उज्जैन में 36.7°C

इस तरह रहा बड़े शहरों न्यूनतम तापमान 
भोपाल में  15.0°C
इंदौर में 14.2°C
जबलपुर में 17.4°C
ग्वालियर में 17.2°C
उज्जैन में 15.0°C

About the Author

Shweta Singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link