भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत की शानदार जीत के बाद धार शहर में जश्न का माहौल देखा गया। जीत की खबर मिलते ही क्रिकेट प्रेमी सड़कों पर उतर आए। शहर के कई इलाकों में युवाओं और क्रिकेट प्रशंसकों ने जमकर आतिशबाजी की। उन्होंने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए अपनी खुशी व्यक्त की। मिठाई बांटी, आतिशबाजी भी की
लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत का उत्साह साझा किया। यह जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण बन गई। क्रिकेट प्रेमियों का कहना था कि इस जीत ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। देर रात तक शहर में जश्न का माहौल बना रहा और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रन से हराया
बता दें आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीत लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की जीत के बाद राजगढ़ जिले में जश्न का माहौल बन गया और लोग सड़कों पर उतरकर खुशी मनाने लगे।
Source link