भारत वर्ल्ड चैंपियन, सूर्या-गंभीर से लेकर सैमसन-ईशान तक… देखिए जश्न के फोटोज

भारत वर्ल्ड चैंपियन, सूर्या-गंभीर से लेकर सैमसन-ईशान तक… देखिए जश्न के फोटोज


Last Updated:

Team India Celebration: अभिषेक शर्मा की गेंद पर जैसे ही तिलक वर्मा ने जेकब डफी का कैच लपका, अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम जश्न मं डूब गया, क्योंकि भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी जीत ली. इस जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों का सेलिब्रेशन देखते ही बन रहा था. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तो सबसे पहले पिच की मिटटी को माथे से लगाया और चूमा. चलिए आपको फोटोज के जरिए दिखाते हैं भारतीय खिलाड़ियों का जश्न.

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम कर लिया है. नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदा. भारत ने टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को तीसरी बार जीता है. भारत घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बन गया है. टीम इंडिया से मिले 256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हुई.

न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट गिरते ही ईशान किशन दौड़कर तिलक वर्मा के ऊपर चढ़ गए और जश्न मनाने लगे. हार्दिक पंड्या हाथ फैलाकर दर्शकों की ओर देखते नजर आए. इसके बाद डगआउट में भी जश्न शुरू हो गया, जहां गौतम गंभीर और कोटक एक-दूसरे को गले लगाते दिखे. अक्षर पटेल ने संजू सैमसन के पास जाकर उन्हें बधाई दी. सूर्यकुमार यादव और बाकी खिलाड़ी भी जोरदार जश्न मनाने लगे.

सूर्यकुमार यादव ने पिच को हाथ से छूकर अभिवादन किया, तभी ईशान किशन ने उन्हें गले लगा लिया. सूर्या ने पिच की मिट्टी को पहले माथे से लगाया और फिर उसे चूमा भी. भारतीय कप्तान के ये लम्हे कैमरे में कैद हो गए. एक तरफ सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी मैदान पर जश्न मना रही थी तो दूसरी ओर स्टैंड्स में मौजूद फैंस खुशी से झूम रहे थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

भारत ने अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल जीता तो इसके बाद कुछ बच्चे हाथों में भारतीय तिरंगा लेकर मैदान पर दौड़ते हुए नजर आए. यह खूबसूरत लम्हा भी कैमरे में कैद हो गया. रात के आसमान में शानदार आतिशबाजी हुई. इसके बाद मैच के बाद की औपचारिक हैंडशेक की प्रक्रिया हुई.

हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव और बाकी खिलाड़ियों ने गौतम गंभीर को गले लगाया न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर भी मुस्कुराते हुए नजर आए. हार्दिक ने पीठ के पीछे तिरंगा लपेटकर हल्का सा डांस भी किया और दर्शकों की ओर किसी को किस भेजते नजर आए. सूर्यकुमार यादव और हार्दिक ने भारतीय झंडे के साथ कैमरों के लिए साथ में पोज दिया.

शिवम दुबे जीत के बाद स्टंप्स निकालकर जश्न मनाते दिखे. वहीं, प्लेयर ऑफ द मैच संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ जीत सेलिब्रेट की. संजू सैमसन और शिवम दुबे, इन दोनों ही खिलाड़ियों ने भारत को फाइनल जिताने में अहम भूमिका निभाई. संजू ने 89 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि शिवम दुंबे ने 8 गेंदों में 26 रनों की तेज पारी खेलकर भारत का स्कोर 255 तक पहुंचाया.

हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम के सभी खिलाड़ियों को मिलकर उन्हें खिताब जीतने की बधाई दी. 2024 में भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाला कप्तान रोहित शर्मा भी मैदान में आकर सूर्यकुमार यादव के गले मिले. रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का ये खास लम्हे कैमरे में कैद हो गया.

ट्रॉफी के साथ सभी खिलाड़ी पोज देते नजर आए. आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने सूर्यकुमार यादव को ट्रॉफी थमाई, जिसके बाद भारतीय कप्तान को साथी खिलाड़ियों ने ज्वाइन किया. फैंस टीम से ट्रॉफी के साथ कुछ अनोखा सेलिब्रेशन देखना चाह रहे थे, लेकिन ऐसा है हुआ.

भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर डांस भी किया. अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा भांगड़ा करते नजर आए. ईशान किशन को भी मैदान पर नाचते देखा गया. मोहम्मद सिराज ने भी इन लोगों के साथ कुछ डांस स्टेप्स करते हुए टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी जाहिर की.



Source link