Last Updated:
Shamshabad to Suryanagar Name Change News: मध्यप्रदेश के विदिशा जिले की शमशाबाद तहसील का नाम जल्द ही बदलकर सूर्यनगर किया जा सकता है, जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की है. सीएम मोहन यादव ने शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान मंच से यह बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि शहर का नया नाम सूर्यनगर होगा. मध्यप्रदेश सरकार पहले भी कई शहरों और स्थानों के नाम बदल चुकी है, जिनमें होशंगाबाद का नाम बदलकर नर्मदापुरम करना सबसे चर्चित फैसला रहा है. इसके अलावा बाबई को माखन नगर, नसरुल्लागंज को भेरुंदा और हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन किया जा चुका है. अब शमशाबाद और मुलताई के नाम बदलने को लेकर भी जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना जताई जा रही है.
डॉ. मोहन यादव
Shamshabad Name Change: मध्यप्रदेश में शहरों और कस्बों के नाम बदलने का सिलसिला लगातार जारी है. इसी कड़ी में अब विदिशा जिले की शमशाबाद तहसील का नाम बदलने की घोषणा की गई है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में शमशाबाद में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान मंच से घोषणा करते हुए कहा कि अब शमशाबाद का नया नाम सूर्यनगर होगा.
सीएम की इस घोषणा के बाद इलाके में यह चर्चा का बड़ा विषय बन गया है. माना जा रहा है कि जल्द ही सरकार इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर सकती है.
सरकारी कार्यक्रम में की बड़ी घोषणा
दरअसल मुख्यमंत्री मोहन यादव हाल ही में विदिशा जिले के शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे थे. यहां उन्होंने एक सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लिया और रोड शो भी किया. कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे. इसी मंच से मुख्यमंत्री ने कई विकास कार्यों की घोषणाएं कीं और साथ ही शमशाबाद का नाम बदलकर सूर्यनगर करने की बात कही.
मुलताई का नाम भी बदलने की तैयारी
मध्यप्रदेश सरकार सिर्फ शमशाबाद ही नहीं, बल्कि अन्य शहरों के नाम बदलने की भी तैयारी कर रही है. जानकारी के मुताबिक बैतूल जिले के मुलताई का नाम बदलकर मूलतापी करने का प्रस्ताव भी सामने आया है. सरकार का कहना है कि कई शहरों और कस्बों के पुराने नामों को उनकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान के अनुसार बदला जा रहा है.
पहले भी बदले जा चुके हैं कई शहरों के नाम
प्रदेश में इससे पहले भी कई शहरों और स्थानों के नाम बदले जा चुके हैं. सबसे चर्चित उदाहरण होशंगाबाद का है, जिसका नाम बदलकर नर्मदापुरम कर दिया गया था. इसके अलावा बाबई का नाम बदलकर माखन नगर, नसरुल्लागंज का नाम बदलकर भेरुंदा और हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन रखा जा चुका है. सरकार का कहना है कि ऐसे फैसलों का उद्देश्य शहरों की ऐतिहासिक पहचान और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करना है.
जल्द जारी हो सकता है नोटिफिकेशन
शमशाबाद का नाम सूर्यनगर करने की घोषणा के बाद अब लोगों को सरकार के आधिकारिक आदेश का इंतजार है. उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही राज्य सरकार इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो आने वाले समय में शमशाबाद की पहचान सूर्यनगर के नाम से होगी और प्रदेश के नक्शे पर यह नया नाम दर्ज हो जाएगा.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें