Last Updated:
Kerala players who led Team India to victory icc world cup: आईसीसी टी20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम रिकॉर्ड तीसरी बार चैंपियन बनी है. इससे पहले भारत ने साल 2007 और 2024 में खिताब को अपने नाम किया था. इन तीनों विश्व कप में टीम इंडिया के लिए केरल का खास संयोग बना था. सिर्फ टी20 विश्व कप में ही नहीं, 1983 और 2011 वनडे वर्ल्ड कप ही कुछ इसी तरह का संयोग रहा है.
संजू सैमसन और श्रीसंत
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में खिताबी जीत हासिल कर टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया. भारत दुनिया की इकलौती ऐसी टीम बनी है, जिसने तीन बार और अपने घरे में ट्रॉफी को डिफेंड करने कारनामा किया. भारतीय टीम का फाइनल में न्यूजीलैंड के साथ मुकाबला था. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया के सामने न्यूजीलैंड के धुरंधर बुरी तरह पस्त रहे. टीम इंडिया की इस रिकॉर्ड खिताबी जीत में एक खास तरह का संयोग भी बना. ये संयोग है केरल के खिलाड़ियों का.
टी20 विश्व कप 2026 में संजू सैमसन केरल के खिलाड़ी थे. हालांकि, टूर्नामेंट के शुरुआत में संजू कुछ खास कमाल नहीं कर पाए, लेकिन आखिर के तीन मैचों में संजू ने अपना प्रचंड फॉर्म दिखाया और टीम इंडिया को चैंपियन बनाने का काम किया. संजू ने सेमीफाइनल और फाइनल दोनों ही में मैचों में 89-89 रन बनाए.
केरल के खिलाड़ी का मतलब जीत की गारंटी
बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम अब तक आईसीसी के पांच विश्व कप का खिताब अपने नाम कर चुकी है. इसमें तीन टी20 विश्व कप और दो वनडे विश्व कप है. हैरानी की बात ये है कि भारत ने जितने भी आईसीसी विश्व कप जीते उन सभी में एक-एक ना एक केरल का खिलाड़ी जरूर रहा है. इस खास संयोग की शुरुआत साल 1983 विश्व कप से हुई है. कपिल देव की कप्तानी में टीम इंडिया वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार चैंपियन बनी थी. इस भारतीय टीम में सुनील वाल्सन नाम के एक प्लेयर थे, जो केरल के रहने वाले थे. हालांकि, 1983 विश्व कप में उन्हें टीम इंडिया के लिए एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिल पाया था.
1983 विश्व कप के बाद बाद टीम इंडिया ने साल 2007 टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था. फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को मात दी थी. इस भारतीय टीम में केरल से आने वाले तेज गेंदबाज एस श्रीसंत थे. श्रीसंत ने साल 2007 में दमदार गेंदबाजी की थी. इसके अलावा जोगिंदर शर्मा की गेंद पर मिस्बाह उल हक का श्रीसंत ने जो कैच लपका उसको भला कोई कैसे भूल सकता है. इस तरह दूसरी बार विश्व कप में केरल के खिलाड़ी का विनिंग कॉम्बिनेशन बना. साल 2007 के बाद टीम इंडिया ने 2011 में वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था. इस विश्व कप में भी श्रीसंत टीम इंडिया के हिस्सा थे और उन्होंने अपनी गेंदबाजी से खूब प्रभावित किया था.
संजू सैमसन के रहते भारत दो बार बनी चैंपियन
सुनील वाल्सल और श्रीसंत के बाद संजू सैमसन के साथ भी टीम इंडिया के लिए केरल का संयोग बना. भारतीय टीम ने साल 2024 में भी टी20 विश्व कप का खिताब जीता था. इस टीम में संजू सैमसन भी थे, लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी में संजू को एक भी मैच के प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिल पाया था, लेकिन 2026 टी20 विश्व कप में तो संजू ऐसी तबाही मचाई की पूरी दुनिया दंग रह गई. सिर्फ 3 मैच में दमदार बल्लेबाजी से वह प्लेयर ऑफ द सीरीज बने और केरल से विनिंग संयोग को बरकरार रखा.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें