सीधी में शिवसेना ने सोमवार को जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं और डॉक्टरों की लापरवाही के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे और जिलाध्यक्ष बेनाम सिंह के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने अपर कलेक्टर को सीएम और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था सुधारने की मांग की। ड्यूटी के दौरान निजी क्लिनिक संचालन का आरोप शिवसेना नेताओं ने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल में कार्यरत कई डॉक्टर सरकारी ड्यूटी के दौरान भी अपने निजी क्लिनिक के कार्यों में व्यस्त रहते हैं। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि डॉक्टर अस्पताल आने वाले मरीजों का उचित उपचार करने के बजाय उन्हें अपने निजी क्लीनिकों पर आने के लिए प्रेरित करते हैं। गरीब मरीजों के आर्थिक शोषण पर जताई चिंता प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने कहा कि डॉक्टरों के इस व्यवहार से गरीब और असहाय मरीजों को भारी परेशानियों और आर्थिक शोषण का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी डॉक्टरों की जिम्मेदारी प्रत्येक मरीज का ईमानदारी से इलाज करना है, लेकिन वर्तमान स्थिति शासन की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठा रही है। निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग शिवसेना ने प्रशासन से मांग की है कि जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच कराई जाए और लापरवाह डॉक्टरों पर कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि यदि जल्द ही स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
Source link