सुंदर पिचाई भी हुए टीम इंडिया के मुरीद, बोले- ‘कमाल का था स्टेडियम और माहौल’

सुंदर पिचाई भी हुए टीम इंडिया के मुरीद, बोले- ‘कमाल का था स्टेडियम और माहौल’


Last Updated:

टीम इंडिया ने रविवार को इतिहास रचते हुए आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. फाइनल मुकाबले में भारत का दबदबा इस कदर रहा कि उन्होंने न्यूजीलैंड को 96 रनों के भारी अंतर से मात दी.

Zoom

सुंदर पिचाई

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर दुनिया को दिखा दिया है कि टी20 क्रिकेट का असली किंग कौन है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. इस जीत पर गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने टीम इंडिया को बधाई दी.

इस जीत का जश्न पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है. सुंदर पिचाई ने भी स्टेडियम पहुंचकर मैच का आनंद लिया और टीम इंडिया को बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भारत को ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप जीतने की बधाई! मैंने देखने के लिए गलत मैच चुना. स्टेडियम और वहां का माहौल कमाल का था. बाकी सेमी-फाइनल में खेली गई टीमों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड) ने भी अच्छा खेल दिखाया. यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि यह खेल अब कई देशों में फैल रहा है और ICC को इस शानदार टूर्नामेंट के लिए बधाई.”



Source link