एजुकेशन हब बनने जा रहा सागर, 11 मार्च को एक और यूनिवर्सिटी का शुभारंभ करेंगे सीएम

एजुकेशन हब बनने जा रहा सागर, 11 मार्च को एक और यूनिवर्सिटी का शुभारंभ करेंगे सीएम


Last Updated:

Sagar New University: सागर में यूनिवर्सिटी के शुभारंभ होने के साथ यहां एक छत के नीचे हजारों युवाओं को रोजगार देने की भी तैयारी है. 100 से अधिक प्राइवेट कंपनियों ने कमर कस ली है. इंटरव्यू के बाद सीधी नौकरी मिलेगी. यहां 10000 से लेकर एक लाख तक की सैलरी ऑफर की जाएगी. जानें सबकुछ…

Sagar News: बुंदेलखंड का सागर भले ही छोटे शहरों में गिना जाता हो, लेकिन यहां की शिक्षा व्यवस्था जबरदस्त है. आलम ये है कि मध्य प्रदेश ही नहीं, 20-25 अन्य प्रदेशों से छात्र-छात्राएं यहां पढ़ने आते हैं. यहां पर सेंट्रल यूनिवर्सिटी, स्टेट यूनिवर्सिटी, इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग, एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर, आयुर्वेद के महाविद्यालय हैं. साथ-साथ प्राइवेट सेक्टर में भी बहुत तेजी से कॉलेज और विश्वविद्यालय का विस्तार हो रहा है. अब ऐसे ही एक और ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी की शुरुआत होने जा रही है. इसका शुभारंभ 11 मार्च को होगा. इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, डिप्टी सीएम डॉ. राजेंद्र शुक्ला, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार सागर आएंगे.

यहां पर है ये यूनिवर्सिटी
यह यूनिवर्सिटी नेशनल हाईवे 934 पर स्थित जेरई गांव में सड़क किनारे ही बनाई गई है. इसकी भव्यता विदेशी विश्वविद्यालयों के जैसे दिखाई देती है. यहां पर अलग-अलग तरह के लगभग 15 सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन करवाया जाएगा. हाईवे पर होने की वजह से कनेक्टिविटी भी इसकी बेहतर है. शहर से भी लोग 10-15 मिनट में यहां तक पहुंच सकते हैं. यहां के आसपास के 100 गांव के बच्चों को इसका फायदा होगा. क्योंकि, इस हाईवे पर दूर-दूर तक कोई भी उच्च शिक्षा संस्थान नहीं है.

रोजगार मेला भी लगेगा
मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बेटे द्वारा यह यूनिवर्सिटी बनवाई गई है. वह ही इसके पहले कुलाधिपति भी होंगे और प्रबंधन संभालेंगे. यूनिवर्सिटी के शुभारंभ के साथ यहां रोजगार मेला भी लगने जा रहा है. इसका भी शुभारंभ सीएम मोहन यादव करेंगे. इस मेले में एक छत के नीचे हजारों युवाओं को रोजगार देने की भी तैयारी है. 100 से अधिक प्राइवेट कंपनियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है, जो युवाओं को इंटरव्यू के बाद सीधी नौकरी देंगे. यहां 10000 से लेकर एक लाख तक की प्राइवेट नौकरी पाने का मौका है.

लोन भी देगी सरकार
साथ ही अगर स्टार्टअप या बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो ऐसे युवाओं को यहां पर सरकार की अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से लोन देने और उन पर 35% तक की सब्सिडी मिल सकती है. नौकरी का सपना रखने वाले युवाओं को जरूरी दस्तावेज, लास्ट ईयर की मार्कशीट, आधार कार्ड जैसे डॉक्यूमेंट लेकर आना होगा. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद सीधा इंटरव्यू होगा. इंटरव्यू में पास होते ही आपको नौकरी ऑफर किया जाएगा.

सागर में इतना कुछ
सागर में प्राइवेट सेक्टर में अलग-अलग फील्ड की एक दर्जन से अधिक कॉलेज हैं. इतना ही नहीं, सागर मध्य प्रदेश का इकलौता ऐसा जिला है जहां सरकारी सेंट्रल यूनिवर्सिटी और स्टेट यूनिवर्सिटी है. अब दो प्राइवेट यूनिवर्सिटी भी हो जाएंगी.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link