ग्वालियर के चंदन नगर में किराए से रहने वाली महिला के घर में चोरी की वारदात हुई। महिला 7 मार्च को रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने गई थी। इसी दौरान अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। सोमवार रात करीब 9 बजे परिवार के लौटने पर घटना का पता चला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट भी जुटाए हैं। चंदन नगर में रामगोपाल बाथम के मकान में रीना शाक्य पत्नी दीपक शाक्य किराए से रहती हैं। सोमवार रात रीना शाक्य ने सामान चेक किया तो अलमारी में रखी सोने की चार चूड़ियां, कान की बालियां, चांदी की तोड़ियां, एक कपल घड़ी और करीब 7 हजार रुपए नकद गायब मिले। इसके बाद उन्होंने पुलिस को चोरी की सूचना दी। आसपास लगे सभी CCTV कैमरे बंद मिले मकान मालिक रामगोपाल बाथम ने घर में CCTV कैमरे लगवाए हैं। पुलिस ने जब उन्हें चेक किया तो कैमरे खराब मिले। आसपास के घरों और दुकानों के कैमरे भी पुलिस ने देखे, लेकिन वे भी बंद पाए गए। पुलिस ने जांच के लिए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया। एक्सपर्ट ने मौके से फिंगरप्रिंट उठाए हैं। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अलग रास्ते से आते-जाते हैं मकान मालिक और किराएदार थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि मकान मालिक और किराएदार के आने-जाने का रास्ता अलग है, इसलिए मकान मालिक को चोरी की घटना की जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link