Last Updated:
Jabalpur News: एमपी के जबलपुर में खाड़ी युद्ध के असर के चलते कमर्शियल गैस की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और अन्य संस्थान प्रभावित हो रहे हैं. घरेलू गैस उपभोक्ता भी परेशान हैं, क्योंकि ऑनलाइन बुकिंग ठप है और कई एजेंसियां ऑफलाइन बुकिंग भी नहीं कर रही हैं.
jabalpur news gas supply
श्रीनिवास,
Gas Supply Crisis: खाड़ी युद्ध का असर अब शहर में दिखने लगा है. शहर के होटल, रेस्टोरेंट और अन्य संस्थान अब गैस की कमी से असर होने लगा है. कमर्शियल गैस की सप्लाई पूरी तरह से बंद हो गई है, जिससे अगले एक-दो दिन में कई होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की संभावना है. घरेलू गैस उपभोक्ता भी परेशान हैं. ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम पूरी तरह ठप है और कई गैस एजेंसियां ऑफलाइन बुकिंग भी नहीं कर रही हैं. इस वजह से शहर के लोग तीन-तीन दिन से गैस की कमी से जूझ रहे हैं. एजेंसियों के कहना है कि सर्वर डाउन होने के कारण वे गैस की डिलीवरी नहीं कर पा रहे हैं.
कमर्शियल गैस की सप्लाई बंद
होटल, रेस्टोरेंट और अन्य संस्थानों में कमर्शियल गैस की सप्लाई पूरी तरह बंद है. केवल छात्रावास और अस्पतालों को ही गैस की आपूर्ति जारी रखी जा रही है, ताकि वहां की आपूर्ति प्रभावित न हो. इस बीच, होटल मालिक और रेस्तरां संचालक चिंता में हैं कि अगर यह स्थिति लगातार जारी रही तो उनका बिजनेस ठप हो सकता है. बता दें, खाड़ी युद्ध और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल-गैस की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण स्थानीय स्तर पर भी गैस की सप्लाई बाधित हो रही है. उपभोक्ताओं और व्यवसायिक संस्थानों को संयम रखने और जरूरतों के अनुसार गैस का इस्तेमाल सीमित करने की सलाह दी जा रही है.
फिलहाल, शहरवासियों और व्यवसायिक संस्थानों की उम्मीद है कि सरकार और उससे जुड़ी एजेंसियां जल्द ही स्थिति को सामान्य करेंगी और गैस की रेगुलर सप्लाई बहाल करेंगे. फिलहाल, लोग केवल छात्रावास और अस्पताल जैसी जरूरी जगहों पर ही गैस की आपूर्ति पर निर्भर हैं.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें